Monday, October 26, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
राहुल गांधी को सुल्तानपुर अदालत से मिली राहत, जानिए 2018 मानहानि विवाद की पूरी कहानी अस्पताल में भर्ती पिता से मिलने आई महिला की जलने से मौत, पुलिस खंगाल रही खुदकुशी का एंगल अपराध नियंत्रण के लिए देवास पुलिस का नाइट ऑपरेशन, डायल-112 पर सूचना देने की अपील “संवाद से विश्वास, जागरूकता से सुरक्षा”— देवास में ऑपरेशन त्रिनेत्रम और महिला सुरक्षा पर सीधा संवाद नंदानगर हादसे के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा की बड़ी कार्रवाई, फायर मशीन बेचने वाली दुकान सील जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया की सहमति से सूची जारी, ओमप्रकाश धनोल ने घोषित की टीम कुमेड़ी आईएसबीटी पर सुविधाएं वर्ल्ड क्लास, लेकिन सिटी बसों की कमी से ट्रैफिक की चुनौती नर्मदा नदी रेत खदान विवाद में खूनी झड़प, रॉयल्टी मांगने पर कर्मचारी को कुचलने की कोशिश 43 साल पुराने हिरण्यवन कोठी विवाद में नया मोड़, ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ HC में अर्जी दीपावली के बाद झाबुआ समेत कई जिलों में शुरू होगा जनजातीय जागरूकता अभियान, पेसा एक्ट पर जोर

JK: अशोक चिन्ह हटाने वालों को बताया आतंकी, कौन हैं दरख़्शां अंद्राबी जो चर्चा में आईं

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 7, 2025
in हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हजरतबल दरगाह में अशोक स्तंभ वाली एक शिलापट्टी को ईद-ए-मिलाद के दिन लोगों ने तोड़ दिया. अब इस मामले को लेकर विवाद बढ़ गया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सहित जम्मू-कश्मीर की पार्टियों ने शनिवार को श्रीनगर स्थित हजरतबल दरगाह के अंदर राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह रखकर “मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने” के आरोप में जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरख़्शां अंद्राबी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

दरअसल, डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने हजरतबल दरगाह में एक संगमरमर की पट्टिका पर अशोक स्तंभ का चिन्ह उकेरवाया था, जिसे 3 सितंबर 2025 को उद्घाटित किया गया था. इसी के बाद लोगों ने इसको तोड़ दिया. इसी के बाद अब इस पर सियासी दलों की तरफ से रिएक्शन सामने आने लगे हैं.

आशोक चिन्ह हटाने वालों पर सख्त रुख

जहां एक तरफ कुछ दल अंद्राबी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरख्शां अंद्राबी ने अशोक स्तंभ लगाने का विरोध करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है.

अंद्राबी ने कहा कि जिन लोगों को अशोक स्तंभ के इस्तेमाल से समस्या है, उन्हें दरगाह जाते समय प्रतीक चिह्न वाले नोट नहीं ले जाने चाहिए. इसी के साथ उन्होंने शिलापट्टी को तोड़ने वालों को आतंकवादी तक कह दिया. उन्होंने कहा, कि इस कृत्य को अंजाम देने वाले किसी आतंकवादी से कम नहीं हैं.

“कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं”

देखते ही देखते दरगाह के इस मामले ने सियासी रुख ले लिया है. दरगाह में अशोक स्तंभ वाली शिलापट्टी को तोड़े जानी की घटना को दरख्शां अंद्राबी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा, कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने हजरतबल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा, यह घटना पत्थर पर दाग नहीं है, यह मेरे दिल पर दाग है. यह संविधान पर एक दाग है, जिसे यहां के चुने हुए नेता उभारते हैं. क्या यहां के नेता प्रतीक चिह्न का इस्तेमाल नहीं करते? क्या हमारे चुने हुए मुख्यमंत्री प्रतीक चिह्न साथ नहीं ले जाते?”

कौन हैं दरख्शां अंद्राबी?

डॉ. दरख्शां अंद्राबी जम्मू और कश्मीर की एक प्रमुख बीजेपी नेता हैं. वो बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य, जम्मू और कश्मीर बीजेपी की कोर ग्रुप सदस्य और पार्टी की प्रवक्ता हैं. इसके साथ ही वो जम्मू और कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष भी हैं.डॉ. अंद्राबी ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर से उर्दू साहित्य में पीएचडी की है. उन्होंने साल 2008 में पीएचडी की.

सीएम उमर ने क्या कहा?

इस विवाद पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का रिएक्शन भी सामने आया है. उन्होंने कहा, धार्मिक स्थलों पर राष्ट्रीय प्रतीकों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं. उन्होंने इस मामले की जांच की बात भी कही है.

Previous Post

बाढ़ प्रभावित हिमाचल की मदद के लिए आगे आया त्रिपुरा, राहत के लिए सरकार देगी 5 करोड़ रुपये

Next Post

बेटी का है बॉयफ्रेंड…पिता को लग गई भनक, गला घोंटकर फंदे पर लटकाया; कैसे खुली पोल?

Related News

उत्तरप्रदेश

देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान और बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण भारत तक बदलेगा मौसम

October 26, 2026
उत्तरप्रदेश

देश के कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश और आंधी का अलर्ट

October 25, 2026
उत्तरप्रदेश

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार; जानिए 21 अक्टूबर का हाल

October 21, 2026
उत्तरप्रदेश

उत्तर भारत में बढ़ी हल्की ठंड, तमिलनाडु-केरल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

October 20, 2026
उत्तरप्रदेश

हिमाचल-उत्तराखंड में पारा माइनस, दक्षिण के राज्यों में 24 अक्टूबर तक झमाझम बारिश की चेतावनी

October 19, 2026
उत्तरप्रदेश

यूपी-बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट, जानें दिल्ली-एनसीआर का हाल

October 18, 2026
Next Post

बेटी का है बॉयफ्रेंड…पिता को लग गई भनक, गला घोंटकर फंदे पर लटकाया; कैसे खुली पोल?

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)