Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

खंडवा का पानी खतरे में, मलमूत्र वाली नालियों में बिछी पेयजल पाइपलाइनें

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 4, 2026
in खंडवा, मध्यप्रदेश

खंडवा। अगर आपके घर भी नालियों से गुजरती हुई पाइप लाइनों से पीने का पानी आ रहा है तो सावधान हो जाइए। नगर निगम द्वारा बिछाई गई इस तरह की पाइप लाइनों में माइनर लीकेज भी पानी को संक्रमित कर आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। नईदुनिया की खबर के बाद नगर निगम द्वारा शुरू किए गए सर्वे में चौकाने वाले नजारे देखने को मिले हैं। इन नजारों को देखकर सर्वे टीम में शामिल अधिकारी भी हैरत में आ गए।

जो नालियां वर्षों से साफ नहीं हुई हैं और जहां हम बदबू के कारण एक मिनिट भी खड़े रहना पंसद नहीं करेंगे ऐसी मलमूत्र से भरी नालियों के अंदर से वार्डों में पेयजल पाइप लाइनें बिछी हुई हैं।

निगमायुक्त प्रियंका राजावत द्वारा गठित की गई 25 अधिकारियों की टीमों ने जब शनिवार को सुबह से वार्डों में पेयजल पाइप लाइनों का सर्वे किया तो स्तब्ध रह गए। कई स्थान ऐसे मिले जहां पीवीसी के पाइप पूरी तरह से नालियों में डूबे हुए पाए गए। वहीं कई स्थान ऐसे मिले जहां पाइप लाइनों में लीकेज के कारण पानी व्यर्थ बहता हुआ पाया गया। अलग-अलग टीमों ने ऐसे स्थानों को चिह्नित कर वीडियो फोटो भी बनाए हैं ताकि इन क्षेत्रों में सुधार किया जा सके। यह सर्वे करीब रविवार को भी चलेगा।

सोमवार को टीम द्वारा सर्वे रिपोर्ट निगमायुक्त को सौंपी जाएगी। विदित हो कि नईदुनिया द्वारा दो जनवरी के अंक में पेयजल पाइप लाइनों में लीकेज से बढ़ रहा संक्रमण का खतरा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।इसके बाद महापौर अमृता अमर यादव की अध्यक्षता में जल वितरण विभाग की बैठक हुई और वस्तु स्थिति जानने के लिए महापौर ने सर्वे के आदेश दिए।

स्थिति देखी तो कतरा गए निगम अधिकारी

  • पदमकुंड वार्ड में सर्वे के लिए नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी गौरव खरे टीम के साथ पहुंचे। यहां दुबे कालोनी और आसपास की बस्तियों में स्थिति देखकर अधिकारी कतरा गए।एक जगह तो पूरी नाली में ही पीवीसी पाइप लाइन बिछी थी।वहीं एक अन्य स्थान पर पेयजल पाइप लाइन के आसपास ड्रेनेज के पानी का डबरा पाया गया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि हम सीएम हेल्पलाइन में कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन सफाई व्यवस्था नहीं कराई जा रही है।यहां गंदगी से पटी नाली में बदबू इतनी आ रही थी कि अधिकारी अधिक देर तक नहीं रुक सके।

 

  • टीम पदमकुंड के पास सार्वजनिक सुलभ शौचालय स्थल पर पहुंची।यहां शौचालय का पानी जिस नाली से बह रहा है, उसी नाली के किनारे पेयजल पाइप लाइन फूटी हुई मिली।पाइप लाइन से पानी बह रहा था।लोगों ने कहा कि काफी लंबे समय से इस तरह की स्थिति यहां बनी हुई है लेकिन लीकेज नहीं सुधारा जा रहा है। इधर झीलोद्यान स्थित जिस कुंए से टैंकर भरे जाकर प्रभावित क्षेत्रों में भेजे जाते हैं, उस कुएं का पानी प्रदूषित पाया गया।

 

  • इंजीनियर मनीष झीले टीम के साथ टीम जसवाड़ी रोड क्षेत्र में पहुंची।यहां शीतला माता मंदिर के कुछ दूर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के ठीक सामने नाली से गुजर रही पाइप लाइन में लीकेज पाया गया। इसके अलावा टीम को प्रताप नगर में पेयजल पाइप नाली के अंदर खुले हुए मिले।अंबेडकर वार्ड में करीब आठ स्थानों पर पेयजल पाइप लाइनों में लीकेज पाए गए।

 

  • खानशाहवली वार्ड में राजस्व अधिकारी हरीश दुबे टीम के साथ सर्वे के लिए पहुंचे।यहां भी अलग-अलग कॉलोनियों में पेयजल वितरण की पाइप लाइनें नालियों में और इनके आसपास बिछी हुई पाई गई।इससे संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका जताई गई है।

 

  • इमलीपुरा क्षेत्र में मस्जिद वाली गली में मुख्य मार्ग पर पाइप लाइन में लीकेज से पानी बहता हुआ पाया गया।यहां का फोटो लेकर निगम की टीम ने इसे चिन्हित किया है।

डाइट स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई कराई

नगर निगम की टीम द्वारा शनिवार को डाइट कॉलेज स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई का काम शुरू कराया गया।वहीं निगम द्वारा शनिवार को चार स्थानों पर पेयजल पाइप लाइन लीकेज सुधारे गए।स्व सहायता समूह की महिलाओं के सहयोग से निगम द्वारा डोर-टू-डोर कैंपेन चलाकर पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है।

पाइप लाइनों की रिपयरिंग पर ध्यान दिया जाना चाहिए

पेयजल पाइप लाइनों को करीब एक मीटर की पर्याप्त गहराई में बिछाया जाना चाहिए।कांक्रीट का बेस भी डाला जाना चाहिए। नालियों में या इनके आसपास लाइन बिछाए जाने से बचना चाहिए। पाइप लाइनों की रिपयरिंग पर भी समय-समय पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

Previous Post

गठबंधन के बाद भी कांग्रेस को चुनौती, मुंबई महानगरपालिका चुनाव में 5 वार्डों में टक्कर तय

Next Post

MP में सर्वाइकल कैंसर का नया इलाज, जिला अस्पतालों में प्री-कैंसर घावों पर थर्मल डिवाइस का इस्तेमाल

Related News

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट

कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक खाते KYC सहित खोले गए, साइबर फ्रॉड एवं नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

September 19, 2026
उज्जैन

उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को मिली उज्जैन संभाग महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदार पॉलीथिन मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

September 19, 2026
देवास

देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल…

September 19, 2026
उज्जैन

विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती में लिया भाग

September 18, 2026
इंदौर

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

September 17, 2026
उज्जैन

गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती

September 15, 2026
Next Post

MP में सर्वाइकल कैंसर का नया इलाज, जिला अस्पतालों में प्री-कैंसर घावों पर थर्मल डिवाइस का इस्तेमाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.