Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

17 करोड़ की शराब एक रात में, नोएडा के लोगों ने बढ़ाई सरकारी तिजोरी

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 3, 2026
in व्यापार

नोएडा में नए साल 2026 का स्वागत बेहद ‘जोरदार’ तरीके से किया गया. 31 दिसंबर की शाम जैसे-जैसे ढली, शहर में जश्न का माहौल गहराता गया और इसके साथ ही जाम छलकने का सिलसिला भी तेज हो गया. आबकारी विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 31 दिसंबर 2025 को नोएडा में लोगों ने केवल एक ही रात में करीब 17 करोड़ रुपये की शराब और बीयर गटक ली. यह आंकड़ा पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा है, जो यह बताता है कि जश्न मनाने और खर्च करने के मामले में शहर के लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी. शराब की दुकानों पर लगी लंबी कतारों ने प्रशासन की झोली राजस्व से भर दी है.

3 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त, राजस्व में जबरदस्त उछाल

आबकारी विभाग के लिए यह नया साल कमाई के लिहाज से बंपर साबित हुआ है. 31 दिसंबर 2025 को हुई शराब की बिक्री ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आंकड़ों की तुलना करें तो पिछले साल यानी 2024 की विदाई वाली रात के मुकाबले इस बार राजस्व में सीधे तौर पर 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जहां 2023 की 31 दिसंबर को 11 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी, वहीं 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 14 करोड़ रुपये हो गया था. लेकिन इस बार 17 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री ने यह साबित कर दिया है कि महंगाई या अन्य किसी भी कारक का असर लोगों के उत्साह पर नहीं पड़ा. मात्रा के हिसाब से देखें तो करीब 4 लाख लीटर मदिरा की खपत शहर में हुई है.

व्हिस्की या बीयर? क्या रहा लोगों की पहली पसंद

बिक्री के आंकड़ों में एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिला है. शहर में सबसे ज्यादा मांग ‘देशी शराब’ की रही. कुल बिक्री में इसका दबदबा कायम रहा और लगभग 1.75 लाख लीटर देशी शराब लोगों ने खरीदी. इसके बाद नंबर आया बीयर और अंग्रेजी शराब (IMFL) का. आमतौर पर माना जाता है कि सर्दियों में बीयर की खपत कम होती है, लेकिन नोएडा के लोगों ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया. बीयर की बिक्री में सालाना आधार पर सबसे तेज वृद्धि देखी गई. 31 दिसंबर को करीब 1.2 लाख लीटर बीयर बिकी, जो पिछले साल (82,000 लीटर) के मुकाबले काफी ज्यादा है. वहीं, भारत में बनी विदेशी शराब (IMFL) की बिक्री भी 1.2 लाख लीटर के आसपास रही.

छूट का लोगों ने उठाया फायदा

इतनी भारी मात्रा में हुई बिक्री के पीछे सिर्फ लोगों का उत्साह ही नहीं, बल्कि प्रशासन द्वारा दी गई ढील भी एक बड़ी वजह रही. उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के अनुसार, नए साल के जश्न को देखते हुए शराब की दुकानों के खुलने का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया था. इस एक घंटे की अतिरिक्त मोहलत ने बिक्री के आंकड़ों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के अनुसार, बिक्री में यह उछाल केवल 31 दिसंबर को ही नहीं, बल्कि क्रिसमस के समय से ही देखा जा रहा था. 25 दिसंबर को भी शहर में लगभग 14 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी.

Previous Post

AI कंटेंट पर चिंता जताई Instagram CEO ने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को खतरा बताया

Next Post

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने बॉलरूम सजाने की शॉपिंग की, जानें कब होगा तैयार

Related News

व्यापार

सोना या तेल: आज की दुनिया में कौन है असली ताकतवर?

January 15, 2026
व्यापार

ईरान पर अमेरिकी टैरिफ का भारत पर कोई प्रभाव नहीं, वजह सामने आई

January 14, 2026
व्यापार

भारत में बासमती चावल की कीमतों में गिरावट, ईरान टेंशन का असर

January 13, 2026
व्यापार

कोयला खानों में निवेशक खोज रहे सोने की खान, कंपनी में बढ़ रहा निवेश

January 12, 2026
व्यापार

पहले बजट का सच: अंग्रेजों ने देश की तिजोरी में छोड़ा मामूली धन

January 11, 2026
व्यापार

शेयर बाजार में तेज गिरावट: 5 दिन में दो महीने का नुकसान, सेंसेक्स 84 हजार के नीचे

January 9, 2026
Next Post

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने बॉलरूम सजाने की शॉपिंग की, जानें कब होगा तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.