Monday, November 23, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश व मौसम अपडेट: सिंगरौली में 3.20 इंच बारिश से धान की फसल प्रभावित, जानें ताजा स्थिति शिक्षा अपडेट: सचिव पद की उलझन से अटकी बैठक, B.Ed-Law सहित कई कोर्स की फीस लंबित भोपाल के पंचशील नगर में घोड़े की लात से ठेकेदार की मौत: घर लौटते वक्त हुआ हादसा व्हीलचेयर पिकल बॉल चैंपियनशिप में MP के खिलाड़ियों का कमाल: 1 गोल्ड और 5 सिल्वर पदक जीते काला चश्मा लगाए माइक पर दिखीं कलेक्टर, सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं घायल जवान सर गंगा राम अस्पताल रेफर, छतरपुर केस का आरोपी भिवाड़ी से गिरफ्तार उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की दूसरी सवारी: राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण, शिप्रा तट पहुंची पालकी एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: खनिज सर्वे से राजस्व तीन गुना करने की तैयारी, 30 हजार करोड़ का लक्ष्य सोने की ज्वेलरी खरीदते समय बरतें सावधानी: MP में सिर्फ 24 कर्मचारियों के भरोसे सैंपलिंग, CAG ने भी उ... भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने RAC यात्रियों से पूरा किराया वसूलने पर उठाए सवाल, रेल मंत्रालय को...

मध्य प्रदेश व मौसम अपडेट: सिंगरौली में 3.20 इंच बारिश से धान की फसल प्रभावित, जानें ताजा स्थिति

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
November 23, 2026
in मध्यप्रदेश

भोपाल: मध्य प्रदेश में मौसम के तीन सिस्टम एक साथ सक्रिय होने से ठंड ने अपना असली असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल भी छाए हैं। मौसम के करवट लेने के लिए बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अकवान को बड़ा कारण माना जा रहा है।

अधिकांश जिलों में पिछले 4 दिन से ठंडी हवाएं चल रही हैं। अब दिन में धूप खिलने के दौरान भी ठंड का अहसास होने लगा है। शाम होते ही पारा भी गोता लगाने लगा है। मध्य प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक लुढ़ गया है। पहाड़ी इलाकों से बर्फबारी के बाद आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड तेज होने के आसार हैं।

☁️ प्रदेश के पूर्वी जिलों में मौसम बिगड़ा

मध्य प्रदेश में ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। अब धूप सुहावनी लगने लगी है। प्रदेश के कई जिलों में रविवार को भी बादल छाए रहे और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सोमवार और मंगलवार को कुछ जिलों में हवा के साथ बारिश होगी तो कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे।

⛈️ मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार

जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 13 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे में सतना, रीवा, मैहर, कटनी, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बारिश की संभावना है। इसके अलावा जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में बादल छाए रहेंगे। पूर्वी हिस्से में निम्न दाब क्षेत्र और ट्रफ के कारण प्रदेश में बारिश हो रही है। कृषि कॉलेज इंदौर के मौसम विज्ञानी डॉ. आनंद कुमार हरसाना ने बताया, “साइक्लोन के कारण मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।”

भोपाल के मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया, “मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन पूर्वी जिलों में पारा अब भी सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर है। वहीं 23 नवंबर को मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर और शहडोल में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 24 से 27 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।”

🌾 मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सिंगरौली में

रविवार को सिंगरौली में तेज बारिश हुई। पूरे जिले में कुल मिलाकर 3.20 इंच तक बारिश दर्ज की गई। शहडोल और आसपास के जिलों में शुक्रवार से ही कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का जो दौर शुरू हुआ, जो शनिवार को पूरे दिन चलता रहा। सिंगरौली, शहडोल सहित आसपास के जिलों में खेतों में खड़ी और कटी पड़ी धान की फसल खराब हो गई।

🌡️ प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री, बैतूल में 11.7 डिग्री और नौगांव में 13.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नीमच के मरुखेड़ा, खरगोन और नरसिंहपुर में पारा 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 13.5, रतलाम में 14.2, भोपाल में 14.6 और धार में 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Previous Post

शिक्षा अपडेट: सचिव पद की उलझन से अटकी बैठक, B.Ed-Law सहित कई कोर्स की फीस लंबित

Related News

भोपाल

शिक्षा अपडेट: सचिव पद की उलझन से अटकी बैठक, B.Ed-Law सहित कई कोर्स की फीस लंबित

November 23, 2026
भोपाल

भोपाल के पंचशील नगर में घोड़े की लात से ठेकेदार की मौत: घर लौटते वक्त हुआ हादसा

November 23, 2026
मध्यप्रदेश

काला चश्मा लगाए माइक पर दिखीं कलेक्टर, सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

November 23, 2026
उज्जैन

उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की दूसरी सवारी: राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण, शिप्रा तट पहुंची पालकी

November 23, 2026
भोपाल

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: खनिज सर्वे से राजस्व तीन गुना करने की तैयारी, 30 हजार करोड़ का लक्ष्य

November 23, 2026
भोपाल

सोने की ज्वेलरी खरीदते समय बरतें सावधानी: MP में सिर्फ 24 कर्मचारियों के भरोसे सैंपलिंग, CAG ने भी उठाए सवाल

November 23, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)