Tuesday, April 21, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

महाराष्ट्र चुनाव विश्लेषण: मुस्लिम वोटिंग पैटर्न में बड़ा शिफ्ट, AIMIM और नई पार्टियों का उदय देता है ये चौंकाने वाले संकेत

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 20, 2026
in महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव परिणाम आने के बाद अब मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इस बीच इस चुनाव की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली तस्वीर मुस्लिम वोटरों के बदले हुए पैटर्न के रूप में सामने आई है. देश के अन्य हिस्सों की तरह अब तक बीजेपी विरोधी सबसे मजबूत दल को वोट देने की परंपरा निभाने वाले मुस्लिम मतदाताओं ने इस बार उस ट्रेंड को तोड़ते हुए AIMIM और ISLAM जैसी मुस्लिम समर्थित पार्टियों को खुला समर्थन दिया है.

29 नगर निगमों के नतीजे

29 नगर निगमों के लिए हुए महाराष्ट्र निकाय चुनावों के नतीजे भले ही पूरी तरह अप्रत्याशित न रहे हों लेकिन गठबंधन के घालमेल और बदले राजनीतिक समीकरणों ने तस्वीर को जरूर दिलचस्प बना दिया है. बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 29 में से 25 नगर निगमों में जीत दर्ज की. मगर, इसके समानांतर AIMIM और ISLAM का उभरना विपक्षी खेमे के लिए बड़ा झटका बनकर उभरा है.

AIMIM का शानदार प्रदर्शन

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने इस बार महाराष्ट्र में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. AIMIM ने 13 नगर निगमों में कुल 126 पार्षद सीटों पर जीत दर्ज की. पिछले निकाय चुनावों में AIMIM को सिर्फ 56 सीटें मिली थीं. यानी इस बार पार्टी को दोगुने से ज्यादा सीटों का फायदा हुआ है.

शहरवार AIMIM का प्रदर्शन

शहर सीटें
छत्रपति संभाजीनगर 33
मालेगांव 21
नांदेड़-वाघला 14-15
अमरावती 12
धुले 10
सोलापुर 8
मुंबई महानगरपालिका (BMC) 8
नागपुर 7
अहमदनगर-जालना 2-2
परभणी-चंद्रपुर 1-1

AIMIM ने इस बार 29 में से 24 नगर निगमों में उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से कई जगह पार्टी दूसरे नंबर पर भी रही. निकाय चुनावों का सबसे चौंकाने वाला नतीजा मालेगांव नगर निगम से सामने आया है.

मालेगांव नगर निगम के नतीजे
कुल सीटें 84
निर्विरोध 1
पार्टी सीटें
ISLAM 35
समाजवादी पार्टी 6
AIMIM 20
शिवसेना 18
कांग्रेस 3
बीजेपी 2
ISLAM+सपा 41

ISLAM-सपा गठबंधन पर एक नजर

इस स्थिति में ISLAMसपा गठबंधन शिवसेना के समर्थन से सत्ता हासिल कर सकता है. हालांकि ओवैसी की पार्टी को भी इस्लाम पार्टी सत्ता हासिल करने के लिए न्योता दे रही है लेकिन एआईएमआईएम का कहना है कि पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में बात करके फैसला लिया जाएगा.

बात करें मालेगांव की तो यहां मुस्लिम आबादी करीब 78% है. जबकि पूरे महाराष्ट्र में मुस्लिम आबादी लगभग 11.56% है. यहां कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और NCP (SP) मजबूत ताकत के रूप में उभरने में नाकाम रहीं. इस्लाम पार्टी और एआईएमआईएम ने इन तीनों पार्टियों के वोट काटे.

एआईएमआईएम ने सिर्फ मालेगांव में नहीं बल्कि शंभाजी नगर, मुम्ब्रा, अहिल्यानगर, नान्देड़, अमरावती सहित 13 मनपा में कांग्रेस, उद्धव, समाजवादी और एनसीपी को चोट पहुंचाई. जीते हुए एआईएमआईएम के उम्मीदवारों का हौसला इतना बुलंद है कि वो पूरे शहर को हरे रंग का करने की बात कर रहे हैं.

मुम्ब्रा को ऐसे ग्रीन कलर मे ऐसे रंगना है

मुम्ब्रा से जीते यूनुस शेख का कहना है, आने वाले 5 साल बाद इलेक्शन में उनको इससे भी बड़ा मुहतोड़ जवाब देना है. पूरे मुम्ब्रा को ऐसे ग्रीन कलर मे ऐसे रंगना है कि बुरी तरह से इनको पछाड़ के भेजना है. हर एक उम्मीदवार 5 साल बाद हमारा होगा क्योंकि इस चुनाव में आप मजलिस की ताकद समझ चुके हैं और ये ताकत हमें अल्लाह ने दी है.

वहीं, उद्धव की पार्टी और कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने चुनाव में हिंदू-मुस्लिम कर सांप्रदायिक माहौल बनाया. इसका फायदा एआईएमआईएम जैसी पार्टियों को मिला. बीजेपी और एआईएमआईएम ने मिलकर ये खेल रचा है. हालांकि, बीजेपी इस आरोप को खारिज करते हुए कहती है कि कांग्रेस ने बरसों मुस्लिम वोट का तुष्टिकरण किया. यूबीटी ने भी इस्तेमाल किया. अब मुस्लिम समाज अगर इनसे अलग हो रहा है तो ये हम पर तोहमत लगा रहे हैं. हमारे पास हर वो भारतीय है जो देश को प्यार करता है.

AIMIM के कारण किसे हुआ नुकसान?

कांग्रेस

  • मुस्लिम बहुल इलाकों में वोट शेयर में बड़ी गिरावट
  • छत्रपति संभाजीनगर, मालेगांव, मुंबई, अमरावती, भिवंडी, धुले जैसे शहरों में सीधा नुकसान

NCP (शरद पवार गुट)

  • उत्तरी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में वोट बंटवारा
  • परंपरागत मुस्लिम समर्थन कमजोर पड़ा
  • शिवसेना (UBT), सपा और MNS को भी नुकसान
  • सेक्युलर वोट बैंक का बिखराव

कुल मिलाकर AIMIM और ISLAM के उभरने से विपक्षी दलों को नुकसान हुआ. जबकि कई जगह बीजेपी को अप्रत्यक्ष फायदा मिला. इस तरह महाराष्ट्र के निकाय चुनावों ने यह साफ कर दिया है कि मुस्लिम वोटर अब एकमुश्त बीजेपी विरोध की रणनीति से बाहर निकलकर अपनी पहचान और मुद्दों वाली पार्टियों की ओर बढ़ रहे हैं. आने वाले मेयर चुनाव और भविष्य की विधानसभा राजनीति में AIMIM और ISLAM की भूमिका अब नजरअंदाज करना मुश्किल होगा.

Previous Post

दिल्ली में गणतंत्र दिवस रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, घर से निकलने से पहले देखें बंद रास्तों की लिस्ट

Next Post

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, महज 13 महीने में कर डाली 1000 रोबोटिक सर्जरी

Related News

महाराष्ट्र

कौन हैं रघुवीर खेडकर? तमाशा लोक कला को पुनर्जीवित करने वाले महाराष्ट्र के वो कलाकार जिन्हें मिला पद्मश्री पुरस्कार

January 25, 2026
महाराष्ट्र

प्रोफेसर की हत्या के पीछे की असली वजह क्या? मुंबई लोकल ट्रेन में हुए खूनी संघर्ष की इनसाइड स्टोरी

January 25, 2026
महाराष्ट्र

‘हरा कोई आतंकवादी शब्द नहीं…’ सहर शेख के समर्थन में उतरी AIMIM, BJP नेताओं को बताया गुंडा

January 25, 2026
महाराष्ट्र

मुंबई को नए मेयर के लिए करना होगा और इंतजार! टल गया चुनाव, जानें आखिर किस वजह से फंसा पेच?

January 24, 2026
महाराष्ट्र

High Court की फटकार के बाद झुकी सत्ता: मंत्री भरत गोगावले का बेटा करेगा सरेंडर, कोर्ट ने पूछा था- ‘क्या CM लाचार हैं?’

January 23, 2026
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में चला महिलाओं का जादू! 29 में से 15 नगर निगमों की कमान संभालेंगी महिला मेयर, देखें पूरी लिस्ट

January 22, 2026
Next Post

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, महज 13 महीने में कर डाली 1000 रोबोटिक सर्जरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 6 5 0 9
Users Today : 53
Total Users : 16509
Views Today : 69
Total views : 29436
Who's Online : 0
Server Time : April 21, 2026 7:40 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.