Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

रतलाम रेलवे स्टेशन पर रात का आतंक, GRP थाने के पास युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 4, 2026
in मध्यप्रदेश, रतलाम

रतलाम: शनिवार और रविवार की दरमियानी रात लगभग 1:30 बजे रतलाम रेलवे स्टेशन परिसर में एक सिरफिरे युवक ने नीमच से आए एक यात्री पर अचानक पीछे से चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। इसके बावजूद आरोपित का आतंक यहीं नहीं थमा और उसने स्टेशन परिसर में खड़े एक ई-रिक्शा और एक कार पर भी चाकू से वार कर दिए।

इस घटना में रामवतार कालोनी, थाना बगाना, नीमच निवासी 24 वर्षीय सादिक पुत्र जाकिर हुसैन शाह घायल हुआ है। सादिक ने बताया कि वह बांद्रा टर्मिनस ट्रेन से रतलाम पहुंचा था। प्लेटफॉर्म 7 से पुराने माल गोदाम वाले ब्रिज से होकर प्लेटफॉर्म 4 की ओर उतरते समय वह स्टेशन से बाहर पैदल जा रहा था, तभी पीछे से आए एक युवक ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले के बाद सादिक जान बचाने के लिए दौड़ पड़ा और अपने स्वजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। सादिक रतलाम के राजेंद्र नगर में रहने वाली खाला सास की बेटी की शादी में शामिल होने आया था।

जीआरपी थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर वारदात

यह सनसनीखेज वारदात जीआरपी थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई। उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले 31 दिसंबर की रात को भी इसी स्थान पर बाबू डामर नामक आरोपित ने दो युवकों पर चाकू से हमला किया था। लगातार हो रही घटनाओं से जीआरपी और आरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सादिक फोन पर बात कर रहा था, तभी पीछे से आ रहे युवक ने अचानक चाकू निकालकर उसके बाएं पैर की जांघ पर वार किया। इसके बाद आरोपित दोबारा लौटकर अन्य लोगों और वाहनों को डराने की कोशिश करता नजर आता है और बेखौफ होकर मौके से चला जाता है।

आरोपी अमन बोरासी की तलाश जारी

जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान अमन पुत्र प्रकाश बोरासी, निवासी जावरा फाटक के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला बिना किसी विवाद या कारण के किया गया। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आरोपित की तलाश जारी है।
Previous Post

पानी की त्रासदी के बाद भागीरथपुरा में RO की मांग बढ़ी, हर दिन 20–25 घरों में इंस्टॉलेशन

Next Post

दृष्टिहीनता बनी ताकत, ब्रेल से शिक्षा लेकर समाज को संवार रहे बड़वानी के दंपती

Related News

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट

कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक खाते KYC सहित खोले गए, साइबर फ्रॉड एवं नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

September 19, 2026
उज्जैन

उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को मिली उज्जैन संभाग महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदार पॉलीथिन मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

September 19, 2026
देवास

देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल…

September 19, 2026
उज्जैन

विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती में लिया भाग

September 18, 2026
इंदौर

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

September 17, 2026
उज्जैन

गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती

September 15, 2026
Next Post

दृष्टिहीनता बनी ताकत, ब्रेल से शिक्षा लेकर समाज को संवार रहे बड़वानी के दंपती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.