अंबिकापुर। धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान दिनेश गुप्ता के रूप में हुई है, जो सीतापुर के केरजू धान खरीदी केंद्र में प्रबंधक के पद पर पदस्थ थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात कारणों के चलते दिनेश गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। यह मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल है, वहीं धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
















Users Today : 12
Total Users : 17236
Views Today : 13
Total views : 30393
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 2:45 pm