खरगोन। शहर के स्टेडियम मैदान पर गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव के समापन के दौरान जिले के खिलाड़ियों ने अपने प्रमाण पत्र फाड़कर मैडल मैदान पर फेंककर आक्रोश जताया। खिलाड़ियों ने राज्य सभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी का घेराव कर पुरस्कार राशि की मांग कर विरोध जताया।
सांसद ने खिलाड़ियों को समझाते हुए अपने वाहन में बैठकर निकल गए। खिलाड़ियों का कहना था कि बड़वानी जिले में सांसद खेल महोत्सव में प्रथम , द्विवतीय एव तृतीय पुस्कार के रूप में नगद राशि दी गई। जबकि यहां पर राशि नही दी गई उनका आरोप है कि खेल के दौरान छात्रों की खाने पीने की व्यवस्था भी नही की गई।
वही राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी ने बताया कि मेरे पास फंड की व्यवस्था नही है जहां भी दिया गया वहां अपने स्तर से फंड दिया गया है। शहर स्टेडियम मैदान करीब एक महीने पहले सांसद खेल महोत्सव की शुरू आत कर जिले के विकास खण्ड स्तर पर खेल महोत्सव मनाया गया और गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव का समापन किया गया। इस दौरान नगद पुरुस्कार नही मिलने सेआक्रोश देखने को मिला।







