Thursday, August 13, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं 11 साल की बच्ची बनी दुल्हन, 13 साल में माँ. कोर्ट के फैसले ने बदल दी ज़िंदगी! 🚔 नेमावर पुलिस की संवेदनशील पहल, अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को सौंपा शव 🏆 आगर मालवा: "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न नेवरी पंचायत की बड़ी लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? विधवा-दिव्यांग महिला आज भी बेघर 🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज

दिल्ली में प्री-विंटर दस्तक: भारी बारिश ने गिराया पारा, जानें उत्तराखंड-हिमाचल और 10 राज्यों का मौसम

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 7, 2025
in दिल्ली/NCR

दिल्ली में सोमवार को मौसम ने करवट ली और सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई. इसके बाद दिनभर दिल्ली में काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में भारी बारिश हुई. अब मौसम विभाग की ओर से आगे भी दिल्ली में तेज बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है. आज, मंगलवार को भी दिल्ली के लिए भारी बारिश का अलर्ट है. बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई और मौसम ठंडा हो गया, जिसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. सोमवार को राजधानी में कई केंद्रों पर बारिश दर्ज की गई. दिल्ली के सफदरजंग, लोधी रोड, पालम, रिज और आया नगर में तेज बारिश हुई. इसके अलावा बदरपुर, नेहरू प्लेस, महारानी बाग, सराय काले खां, कश्मीरी गेट, यमुना पार के इलाके, विकासपुरी, उत्तम नगर, नजफगढ़, द्वारका, महिपालपुर समेत दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश हुई. बारिश के बाद से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है और दिल्ली वालों को ठंड महसूस हो रही है.

पहाड़ों पर बर्फबारी की शुरुआत

पहाड़ी राज्यों पर भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है. हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर तक बर्फबारी ने दस्तक दे दी है. केदारनाथ में भी सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है. मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में दो दिन भारी बारिश की संभावना है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अलर्ट है.

वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दो दिन से जारी है. हिमाचल के लाहौल स्पीति के गोंधला और केलांग में बर्फ गिरी तो जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और माउंट अफरवात में बर्फबारी हुई. अब मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में आगे भी कुछ इलाकों में बर्फबारी और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिन तेज बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

7 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर तेज रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है. 7 से 10 अक्टूबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड में बिजली कड़कने की संभावना है. 7 और 8 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम भारत में बिजली कड़कने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले दो दिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आज यानी 7 अक्टूबर को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं. 7-8 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

इसके साथ ही 7 से 8 अक्टूबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 7-10 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं अगले दो दिन यानी 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश और यनम में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

आईएमडी के अनुसार, एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं जारी रहेंगी. वहीं, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा. दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी.

Previous Post

मिशन बिहार: पहले चरण की 121 सीटें होंगी निर्णायक, पिछले चुनाव में किस गठबंधन ने मारी थी बाजी?

Next Post

मुजाहिद आर्मी का खतरनाक मंसूबा: 5 आतंकियों ने रची थी बड़ी साजिश, अब 8 दिन की पुलिस रिमांड में होंगे बड़े खुलासे

Related News

दिल्ली/NCR

दिल्ली मेट्रो का नया तोहफा: 9.91 KM लंबा कॉरिडोर और 9 नए स्टेशन; अब ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

January 26, 2026
दिल्ली/NCR

दिल्ली में बूंद-बूंद को तरसेंगे लोग! यमुना में अमोनिया बढ़ने से कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप, 50% तक घटी पानी की सप्लाई

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

WhatsApp पर आए ‘ई-चालान’ के मैसेज से रहें सावधान! एक क्लिक करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता, दिल्ली में बड़ा खुलासा

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

फिरोजाबाद में भीषण एनकाउंटर: IPS और दारोगा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला शातिर जानू ढेर, दिल्ली पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

तुर्कमान गेट हिंसा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आरोपी की जमानत रद्द; फिर जाना होगा जेल

January 23, 2026
दिल्ली/NCR

26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो का तोहफा! सुबह 3 बजे से शुरू होगी सर्विस, पार्किंग को लेकर भी DMRC ने जारी किया बड़ा प्लान

January 23, 2026
Next Post

मुजाहिद आर्मी का खतरनाक मंसूबा: 5 आतंकियों ने रची थी बड़ी साजिश, अब 8 दिन की पुलिस रिमांड में होंगे बड़े खुलासे

फॉलो करें

0 1 8 9 4 0
Users Today : 43
Total Users : 18940
Views Today : 48
Total views : 32373
Who's Online : 1
Server Time : August 13, 2026 11:49 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.