Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

प्रेग्नेंसी डाइट: नाश्ते से डिनर तक क्या खाएं? ICMR ने जारी की डाइट गाइडलाइन, जानिए मां और शिशु के लिए सही पोषण

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 21, 2025
in लाइफ स्टाइल

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि ये होने वाले बच्चे और मां की हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है. इस प्रेग्नेंसी फेज में महिला के शरीर में कई हार्मोनल चेंजेस आते हैं और इस वजह से सही पोषण की और भी ज्यादा जरूरत होती है. इन 9 महीनों में अगर डाइट में सही मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड, और अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स सही से न लिए जाएं तो इससे मां के साथ-साथ, गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर बुरा इफेक्ट हो सकता है. एक बैलेंस डाइट बच्चे के फिजिकल और मेंटल डेवलपमेंट के लिए बेहद जरूरी होती है. ICMR यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन में ये डिटेल में बताया गया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर में क्या-क्या लेना चाहिए.

प्रेग्नेंसी के दौरान फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स से बचाव करने में हेल्पफुल होते हैं तो वहीं आयरन, विटामिन बी12, एनीमिया से बचाते हैं. प्रोटीन से भ्रूण की मसल्स, टिश्यू के निर्माण में मदद मिलती है और मां को भी थकान नहीं होती है. वहीं कैल्शियम हड्डियों के निर्माण और इसे मजबूत बनाने में मदद करता है. इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान थकान, कब्ज, हाई बीपी, डायबिटीज जैसी दिक्कतों से बचने और इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए भी बैलेंस डाइट जरूरी होती है. तो चलिए जान लेते हैं कि प्रेग्नेंसी डाइट को लेकर क्या कहती है ICMR की गाइडलाइन.

सुबह 6 बजे लें दूध

ICMR की तरफ से ये डाइटरी गाइडलाइंस एक स्वस्थ प्रेग्नेंसी के लिए जारी की गई है, जिसमें महिला का वजन प्रेग्नेंसी से पहले उसकी हाइट के हिसाब से कम से कम 55 किलो हो. सबसे पहले सुबह उठकर 6 बजे 150 एमएल दूध लेना चाहिए. इससे 110 कैलोरी मिलती है.

ब्रेकफास्ट हो ऐसा

प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रेकफास्ट में महिला को 60 ग्राम साबुत अनाज, 75 ग्राम सब्जियां, 20 ग्राम दाल, 20 ग्राम नट्स और 5 ग्राम तेल लेना चाहिए. इससे कुल मिलाकर 425 कैलोरी मिलेगी. नाश्ता 8 बजे तक कर लेना बेहतर होता है. इससे अच्छी मात्रा में न्यूट्रिएंट्स भी मिलेंगे और दोपहर तक थकान महसूस नहीं होगी.

लंच में लें ये चीजें

ICMR की गाइडलाइन, के मुताबिक प्रेग्नेंसी में महिला को अपने लंच में 100 ग्राम चावल या फिर 100 ग्राम फुल्का यानी चपाती शामिल करनी चाहिए. इसके अलावा 30 ग्राम दाल या फिर मीट, नहीं तो सब्जियों की करी लें साथ में जड़ वाली सब्जियां भी होनी चाहिए ये कम से कम डेढ़ कप लें. इसमें 15 ग्राम तेल, 200 एमएल दही, 100 ग्राम फल और 75 ग्राम पत्तेदार हरी सब्जियां होनी चाहिए.इससे आपको कम से कम 830 कैलोरी मिलेगी. लंच दोपहर में एक बजे तक कर लें.

शाम के स्नैक्स

प्रेग्नेंसी के दौरान शाम के स्नैक्स में कुछ नट्स जैसे बादाम, अखरोट, पीनट और कुछ ऑयल सीड्स जैसे तिल शामिल करने चाहिए. ये सिर्फ 20 ग्राम काफी रहते हैं और साथ में 50 एमएल दूध लें. इससे 135 कैलोरी मिलेंगी. स्नैक्स शाम को 4 बजे ले लेना चाहिए.

डिनर के लिए मील

रात के खाने की बात करें तो चावल या फिर 60 ग्राम फुल्के लें. इसके अलावा अरहर दाल या फिर चना 25 ग्राम यानी कम से कम आधा कप लें. हरी पत्तेदार सब्जियां 75 ग्राम यानी आधा कप और मिक्स वेजिटेबल करी विद रूट्स डेढ़ कप. इसमें 10 ग्राम तेल की मात्रा होनी चाहिए और 50 ग्राम फल भी लें. इससे 485 कैलोरी मिलेंगी.डिनर 8 बजे करना सही रहता है.

Previous Post

रोजी-रोटी पर संकट: ‘हार्ट अटैक परांठे वाले’ को धमकी! दुकान बंद कराने की साजिश? पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, इंसाफ के लिए लगाई गुहार

Next Post

मुहूर्त ट्रेडिंग पर बड़ा मौका! सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, सिल्वर हुआ ₹$9500$ तक सस्ता, फटाफट करें खरीदारी

Related News

लाइफ स्टाइल

2 दिन तक फ्रेश रहेंगे पालक, मेथी, बथुआ, स्टोरिंग का तरीका जानें

January 15, 2026
लाइफ स्टाइल

बची रेवड़ियों को दें नया रूप, लोहड़ी के बाद फ्यूजन मिठाई बच्चों की पसंद बनेगी

January 14, 2026
लाइफ स्टाइल

फेस्टिव पोंगल: साड़ी में सादगी और स्टाइल का बेहतरीन संगम

January 13, 2026
लाइफ स्टाइल

मैरिड लाइफ के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग, खर्च-सेविंग्स संतुलित रखने का तरीका

January 12, 2026
लाइफ स्टाइल

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण और इसे घटाने के घरेलू नुस्खे

January 11, 2026
लाइफ स्टाइल

लोहड़ी की पिन्नी में यह जादुई चीज, शरीर होगा मजबूत और चुस्त

January 10, 2026
Next Post

मुहूर्त ट्रेडिंग पर बड़ा मौका! सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, सिल्वर हुआ ₹$9500$ तक सस्ता, फटाफट करें खरीदारी

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.