Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

रतलाम: सोना लेकर भागे ज्वेलरी कारीगर, पुलिस ने दो को दबोचा

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 11, 2026
in मध्यप्रदेश, रतलाम

रतलाम। चांदनी चौक क्षेत्र में स्थित शिव शक्ति ज्वेलर्स के संचालक दिनेश जोशी और कारीगर विश्वजीत ने तीन बंगाली कारीगरों पर 410 ग्राम सोना हड़पने का प्रकरण दर्ज कराया है। सोना लेकर भागा आरोपित पश्चिम बंगाल के कोलगुस्तीया थाना जगतबल्लावपोर हावड़ा निवासी संदीपसिंह पुत्र विरेंद्रसिंह दास है। संदीप वेदव्यास कालोनी में किराए के मकान में रहता था।

पुलिस ने संदीप के जीजा पश्चिम बंगाल के श्रीराम वाटी थाना पांडुआ, हुगली निवासी दीपांकर पुत्र परीमल लोहार और भाई राजू के साले बसंतपुर थाना आमता निवासी तपनकुमार पुत्र रतीदास को गिरफ्तार कर लिया है। दीपांकर टाटा नगर गली नंबर तीन और तपन हाट की चौकी क्षेत्र में रहते है। तीनों धनजी बाई के नोहरे में सोने के आभूषण बनाने की कारीगरी का कार्य करते थे।

18 नवंबर 2025 को तीन कारीगर आए थे

ब्राह्मणों का वास निवासी दिनेश जोशी ने पुलिस को बताया कि वह गत पांच वर्षों से बंगाल के कारीगर संदीप सिंह, तपन कुमार दास, दीपांकर लोहार को जानता है। 18 नवंबर 2025 को शाम करीब 5:30 बजे तीनों कारीगर उसके पास आए। संदीप सिंह ने ज्वेलरी बनाने की बात कही और तपन कुमार दास और दीपांकर द्वारा जेवरात में मीना लगाने का काम करने की सहमति दी। इस पर जोशी ने 350 ग्राम 0.880 मिलीग्राम, 99.5 टंच वाला सोना आरोपितों को दिया।

लंबे समय तक जेवर तैयार नहीं किए गए तो जोशी ने 08 जनवरी को संदीप सिंह की तलाश की तो संदीप के मकान पर ताला लगा मिला। तपन कुमार दास और दीपांकर से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि सोना लेकर संदीप सिंह गांव भाग गया है। जोशी के परिचित टाटा नगर निवासी बंगाली कारीगर विश्वजीत माणिक ने भी 04 अक्टूबर 2025 को 60 ग्राम, 99.5 टंच वाला सोना संदीप सिंह को दिया था। जोशी और विश्वजीत माणिक का कुल 410 ग्राम 880 मिलीग्राम, 99.5 टंच वाला सोना संदीप सिंह, तपन कुमार दास एवं दीपांकर ने लेकर जेवर बनाकर वापस नहीं देकर अमानत में खयानत की।

भाई राजू ने भी रतलाम छोड़ा

संदीप अपनी पत्नी व तीन साल के बेटे के साथ रहता था। भाई राजू भी रतलाम में कारीगर है और 10 दिन पहले अपने गांव चला गया। राजू ने पुलिस को बताया कि संदीप गांव नहीं पहुंचा है। पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल भेजने की तैयारी की जा रही है। संदीप की मोबाइल की आखिरी लोकेशन रतलाम है। शुक्रवार को व्यापारी जोशी ने दिनभर तपन के परिचितों को संपर्क कर सोना वापस लेने के प्रयास किए, लेकिन प्रयास सफल नहीं हुए तो देर रात आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद शनिवार को प्रकरण दर्ज कर लिया।

शहर में तीन हजार बंगाली कारीगर

शहर में करीब तीन हजार बंगाली कारीगर है। सराफा इनकी कारीगरी पर निर्भर है। कई ऐसे कारीगर है, जो भागे है, लेकिन व्यापारी के पास पक्के बिल नहीं होने से वे पुलिस के पास नहीं पहुंचते। इसी का लाभ उठाकर कारीगर सोना लेकर भाग जाते है। पुलिस ने इनका सत्यापन भी किया हुआ है। व्यापारी भी इनकी जानकारी अपने पास रखते है। सोना लेकर फरार होने के बाद ये परिवार से दूरी बनाकर अन्य शहर में बस जाते हैं। थाना प्रभारी पातीराम डावरे ने बताया कि रविवार को दीपांकर और तपन को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।

एक और व्यापारी ने की सोना हड़पने की शिकायत

चांदनी चौक क्षेत्र के स्वर्ण आभूषण थोक निर्माता अभय सोनी ने शुक्रवार को पुलिस में आवेदन देकर अपने प्रतिष्ठान में कार्यरत कारीगर विकास आडक व विभास आडक पर 165 ग्राम सोना हड़पने का आरोप लगाया है। दोनों कारीगरों को निर्माण के लिए सोना सौंपा गया था और उनके बीच प्रधान–प्रतिनिधि का संबंध था। नियमित स्टाक मिलान के दौरान सोना गायब पाया गया। कई बार मांग के बावजूद कारीगरों ने न तो सोना लौटाया और न ही संतोषजनक जवाब दिया।

Previous Post

नवीन सब-इंस्पेक्टर पर पत्नी का तलाक का फरमान, पति पर शर्मिदगी

Next Post

कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Related News

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट

कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक खाते KYC सहित खोले गए, साइबर फ्रॉड एवं नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

September 19, 2026
उज्जैन

उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को मिली उज्जैन संभाग महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदार पॉलीथिन मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

September 19, 2026
देवास

देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल…

September 19, 2026
उज्जैन

विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती में लिया भाग

September 18, 2026
इंदौर

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

September 17, 2026
उज्जैन

गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती

September 15, 2026
Next Post

कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.