ग्वालियर
भावेश नाहर
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित
ग्वालियर:- सेवा, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से प्रेरित कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, ग्वालियर द्वारा दिव्यांगजनों (विशेष रूप से सक्षम नागरिकों) के लिए सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम जिला अध्यक्ष श्रीमती ऊर्मिला नहार जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, जिसमें अंधाश्रम में दिव्यांगजनों के मध्य फल वितरण किया गया। इस सेवा कार्य ने करुणा, सहयोग और मानवता का प्रेरक संदेश दिया।
संगठन की सक्रिय सदस्य श्रीमती सुनीता खत्री जी ने अपने स्वर्गीय ससुर जी की पुण्यस्मृति में अंधाश्रम में फल वितरण कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
सेवा कार्यक्रम के पश्चात आयोजित बैठक में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सहयोग एवं भविष्य की सामाजिक योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा जी, संभाग अध्यक्ष श्रीमती सरला गुप्ता जी, जिला सचिव श्री स्वराज गुप्ता जी, नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रवेश गुर्जर जी, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती सुकृति गुर्जर जी एवं सदस्य श्रीमती नमिता जैन जी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी ने संदेश में कहा कि सेवा ही संगठन की आत्मा है और दिव्यांगजनों के प्रति सम्मान व सहयोग हमारा नैतिक कर्तव्य है।
कार्यक्रम का समापन सेवा, सहयोग एवं समाज कल्याण के दृढ़ संकल्प के साथ
किया गया।







