Sunday, April 26, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

“रोना बंद करो, गर्व करो”: भिंड के बलिदानी शैलेंद्र सिंह को दी गई अंतिम विदाई, पत्नी के अदम्य साहस ने सबको रुलाया

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 25, 2026
in मध्यप्रदेश

भिंड। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला में सर्चिंग आपरेशन के दौरान हुए हादसे में बलिदानी हुए 4 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के हवलदार शैलेंद्र सिंह भदौरिया का शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव चितावली, अटेर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बलिदानी के छह वर्षीय पुत्र भावेश भदौरिया ने पिता को मुखाग्नि दी।

इससे पहले जैसे ही बलिदानी का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर बलिदानी को सलामी दी। उल्लेखनीय है कि डोडा जिले में सेना का वाहन खाई में गिरने से शैलेंद्र सिंह सहित 10 जवान बलिदानी हुए थे।

पत्नी का साहस देख नम हुईं आंखें

अंतिम विदाई के दौरान बलिदानी की पत्नी शिवानी भदौरिया ने अदम्य साहस का परिचय दिया। पति के पार्थिव शरीर के पास रो रहे लोगों से उन्होंने कहा कि रोना-धोना बंद करो, इससे कुछ नहीं होगा। इसके बाद वे बलिदानी के पास बैठ गईं और दोनों हाथों से बार-बार पति की बलाएं लेती रहीं। एक वीर नारी का यह हौसला देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

आखिरी बातचीत में जताया था अनहोनी का डर

पत्नी शिवानी ने बताया कि 21 जनवरी की रात शैलेंद्र सिंह से उनकी आखिरी बातचीत हुई थी। उस रात शैलेंद्र ने एक सपना बताया और कहा कि उन्हें कुछ अनहोनी का डर लग रहा है। शिवानी ने उन्हें ढांढस बंधाया था, लेकिन कुछ ही समय बाद उनके बलिदान की सूचना आ गई।

परिवार की तीसरी पीढ़ी सेना में, दादा भी हुए थे बलिदानी

बलिदानी के पिता हनुमत सिंह ने नम आंखों से कहा कि उनके तीनों बेटे सेना में हैं और शैलेंद्र दूसरा पुत्र था। उन्होंने बताया कि शैलेंद्र के दादा भी सेना में थे और वर्ष 1972 में बलिदानी हुए थे। उन्होंने कहा कि आज मेरा बेटा भी देश के लिए शेर की तरह बलिदानी हुआ है।

बलिदानी के बड़े भाई देव सिंह ने बताया कि वे तीनों भाई सेना में रहे हैं, जिनमें से वे स्वयं सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि दुख तो है, लेकिन एक फौजी परिवार होने के नाते भाई के बलिदान पर गर्व भी है।

लोगों ने दी अंतिम सलामी

अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने फूलों की वर्षा की और “शैलेंद्र सिंह भदौरिया अमर रहें” के नारे लगाए। मुक्तिधाम घाट पर मासूम भावेश जब पिता से लिपटकर फूट-फूटकर रोया, तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। अंतिम संस्कार में ब्रिगेडियर अमित वर्मा, मेजर अक्षय कुमार, एसडीएम शिवानी अग्रवाल, तहसीलदार जगन सिंह कुशवाह सहित प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

MP CM का अनूठा अंदाज: डॉ. मोहन यादव ने मैदान में भांजी लाठी, अखाड़े के खिलाड़ी की तरह दिखाईं अद्भुत कलाबाजियां

Next Post

बांधवगढ़ में ‘ताकत’ की नई खेप: 1 नर और 5 मादा गौर सुरक्षित छोड़े गए, हाथी के बाद सबसे शक्तिशाली है यह जानवर

Related News

देवास

हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख का माल जब्त!

April 21, 2026
डबलचौकी | थाना बरोठा

🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

April 18, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
Next Post

बांधवगढ़ में 'ताकत' की नई खेप: 1 नर और 5 मादा गौर सुरक्षित छोड़े गए, हाथी के बाद सबसे शक्तिशाली है यह जानवर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 6 5 4 6
Users Today : 0
Total Users : 16546
Views Today :
Total views : 29487
Who's Online : 0
Server Time : April 26, 2026 1:33 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.