Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

MP के किसानों का अनोखा आंदोलन, भैंस के आगे बजाई बीन, कहा—‘जागो सरकार’

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 4, 2026
in मध्यप्रदेश

बुरहानपुर। जिले की सबसे बड़ी मध्यम सिंचाई परियोजना ‘पांगरी बांध’ के प्रभावित किसान उचित मुआवजे के लिए बीते तीन साल से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन जल संसाधन विभाग और सरकार उनकी गुहार नहीं सुन रहे हैं। इसके चलते किसान तरह-तरह के अनूठे प्रदर्शन कर सरकार को नींद से जगाने का प्रयास कर रहे हैं।

रविवार को डॉ. रवि पटेल के नेतृत्व में किसानों ने एक बार फिर अनूठा आंदोलन किया। उन्होंने उतावली नदी के तट पर भैंसें बांधीं और उनके सामने बीन बजाई। किसानों ने कहा कि उनकी स्थिति भी कुछ इसी तरह की है, वे लगातार सरकार से अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी ओर ध्यान ही नहीं दे रही है। उन्होंने कहा, “सरकार अब तो जागो और किसानों की मांग पूरी करो।”

इससे पहले 31 दिसंबर को भी बड़ी संख्या में किसानों ने एसडीएम नेपानगर के कार्यालय पहुंचकर ‘हल्ला बोल’ आंदोलन किया था। इसके अतिरिक्त किसान शीर्षासन, पत्थर खाओ और भ्रष्टाचार की मटकी फोड़ने जैसे कई अनूठे विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।

“दोगुना मुआवजा दिया जाए”

डॉ. रवि पटेल ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि की कीमत का दोगुना मुआवजा और अनुग्रह राशि देने का प्रावधान है। इस गणना के अनुसार, किसान प्रति हेक्टेयर कम से कम 25 लाख रुपये देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस परियोजना में आदिवासी किसानों का शोषण किया जा रहा है और जब तक न्याय नहीं मिल जाता, वे संघर्ष करते रहेंगे। आंदोलन में नंदू पटेल, मान्या भिलावेकर, शुमला, मंसाराम, माधो नाटो, बद्री वास्कले, श्रीराम, सालिकराम भिलावेकर, संजय चौकसे सहित अन्य किसान शामिल थे।

चवालीस सौ हेक्टेयर में होगी सिंचाई

पांगरी बांध परियोजना में पांगरी, नागझिरी आदि गांवों के सौ से ज्यादा परिवारों की जमीन अधिग्रहित की गई है। इस बांध से क्षेत्र की करीब 4,400 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलनी है। 115 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना की जल भराव क्षमता 18.5 एमसीएम (MCM) है। किसानों का तर्क है कि सरकार जितना मुआवजा दे रही है, उतनी राशि में वे किसी अन्य स्थान पर खेतिहर जमीन नहीं खरीद सकते। ऐसी स्थिति में किसानों को मजबूरी में मजदूरी करनी पड़ेगी, इसीलिए वे उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।

Previous Post

भयानक हादसा: कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, चमत्कारिक रूप से दोनों बचे

Next Post

उज्जैन में आवारा कुत्तों के लिए आधुनिक आश्रय स्थल, भोजन-नसबंदी-रेबीज नियंत्रण की पूरी व्यवस्था

Related News

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट

कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक खाते KYC सहित खोले गए, साइबर फ्रॉड एवं नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

September 19, 2026
उज्जैन

उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को मिली उज्जैन संभाग महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदार पॉलीथिन मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

September 19, 2026
देवास

देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल…

September 19, 2026
उज्जैन

विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती में लिया भाग

September 18, 2026
इंदौर

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

September 17, 2026
उज्जैन

गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती

September 15, 2026
Next Post

उज्जैन में आवारा कुत्तों के लिए आधुनिक आश्रय स्थल, भोजन-नसबंदी-रेबीज नियंत्रण की पूरी व्यवस्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.