Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

ग्रामीणों ने दी “तालिबानी सजा”! नाबालिग स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में दो युवकों का सिर मुंडन, आम्बा देव में कानून से पहले सुना दिया फैसला

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 30, 2025
in आगर

आगर मालवा —

ग्रामीणों ने दी “तालिबानी सजा”!
नाबालिग स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में दो युवकों का सिर मुंडन, आम्बा देव में कानून से पहले सुना दिया फैसला…

आगर मालवा — जिले के ग्राम आम्बा देव में मंगलवार को उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब नाबालिग स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप ने पूरे गांव को उबाल पर ला दिया। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार तीन नाबालिग छात्राएं सड़क मार्ग से विद्यालय जा रही थीं, तभी निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत दो युवकों पर उनसे आपत्तिजनक टिप्पणी और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। छात्राओं द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए।
आरोप लगते ही कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्से से भरी भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने सार्वजनिक रूप से दोनों आरोपियों का सिर मुंडन कर दिया, जिसे लेकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ग्रामीण ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला और अधिक तूल पकड़ता नजर आया और क्षेत्र में तीखी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ से सुरक्षित निकालते हुए हिरासत में लिया और उन्हें आगर कोतवाली थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवक एक निजी फाइनेंस कंपनी से जुड़े हुए हैं।
कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया, जिसके चलते फिलहाल किसी प्रकार की सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि नाबालिग छात्राओं से जुड़ा मामला होने और भीड़ द्वारा कानून अपने हाथ में लिए जाने को लेकर प्रशासनिक हलकों सहित आमजन में भी सवाल उठ रहे हैं।
घटना के बाद आम्बा देव गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। एक ओर जहां ग्रामीण बेटियों की सुरक्षा को लेकर आक्रोशित नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कानून व्यवस्था, भीड़तंत्र और न्याय प्रक्रिया को लेकर गंभीर बहस छिड़ गई है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है।

 

Previous Post

मात्र 05 घंटे में किया हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार,थाना बरोठा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

Next Post

इंदौर: कार में ले जा रहे 1.18 करोड़ रुपये, पुलिस ने चेकिंग में जब्त किया

Related News

आगर

आगर मालवा में कलेक्टर के खिलाफ पत्रकारों का हल्लाबोल, निंदा प्रस्ताव पारित; शासन से हटाने की मांग

September 12, 2026
आगर

🏆 आगर मालवा: “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

July 28, 2026
आगर

ताजमहल में तिरंगा फहराकर लगाए भारत माता के नारे, Republic Day पर वीडियो वायरल होने के बाद ASI और पुलिस ने शुरू की जांच

January 26, 2026
आगर

330 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹34.20 लाख की मशरुका जब्त कोतवाली आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

January 20, 2026
आगर

आगरा में कलेजा चीर देने वाला हादसा: कमर में साड़ी बांधकर कुएं में उतरा मासूम, वजन बढ़ते ही फटी साड़ी और डूबने से मौत

January 20, 2026
आगर

ड्रग कांड का फरार मास्टरमाइंड भाजपा नेता राहुल आंजना गिरफ्तार

January 19, 2026
Next Post

इंदौर: कार में ले जा रहे 1.18 करोड़ रुपये, पुलिस ने चेकिंग में जब्त किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.