अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने प्रदेशभर में वृद्धजनों का किया सम्मान
नागदा/उज्जैन। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा समाज में वरिष्ठजनों के सम्मान, उनके अधिकारों और उनके अनुभवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। नागदा सहित उज्जैन, ग्वालियर, भिंड, धार, देवास, कटनी, जबलपुर, आलीराजपुर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
नागदा में वृद्धजनों का सम्मान
उज्जैन जिले के नागदा में आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव श्री शिवम तिवारी, युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा यादव, राष्ट्रीय मंत्री श्री मनीष गुप्ता, उज्जैन जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार जैन, नागदा नगर सलाहकार श्री संजय भरावा, उज्जैन जिला मंत्री श्री सत्य प्रकाश शर्मा, नागदा नगर अध्यक्ष श्री सुनील त्रिवेदी, नागदा नगर सचिव श्री मुकेश मोहता, नागदा नगर सदस्य श्री श्रेणीक जैन, उज्जैन जिला महामंत्री श्री दिलीप कांठेड, उज्जैन जिला संयोजक श्री सतीश जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री जीवनलाल जैन, श्री कार्तिक भट्ट, श्री प्रिंस शर्मा, श्री कार्तिक यादव एवं श्री युवराज सिंह राठौर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने वृद्धजनों का सम्मान करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव, संघर्ष और संस्कार आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस केवल सम्मान करने का दिन नहीं, बल्कि यह संकल्प लेने का अवसर है कि हम अपने वरिष्ठजनों को सम्मान, सुरक्षा, अपनापन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट मानवाधिकारों के साथ-साथ समाज के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए भी निरंतर जनसेवा गतिविधियां संचालित करता रहेगा।
समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी का संयुक्त संदेश
संस्थापक श्रीमती मालती सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव श्री शिवम तिवारी, युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा यादव, राष्ट्रीय मंत्री श्री मनीष गुप्ता, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती साधना सेठी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं चेयरमैन श्री सुरेन्द्र प्रकाश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, राष्ट्रीय विधिक सलाहकार श्री इंद्रजीत सिंह चौहान, राष्ट्रीय समन्वयक श्री सुनील सेठिया, राष्ट्रीय महामंत्री श्री रामवेश सिंह राजावत एवं हेल्पलाइन प्रभारी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री युवराज सिंह राठौर सहित समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संयुक्त संदेश में कहा कि वृद्धजनों का सम्मान हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में समर्पित किया है। उनके अनुभव और जीवन-मूल्य समाज के लिए अमूल्य हैं। नई पीढ़ी का दायित्व है कि वह वृद्धजनों को सम्मान, समय, सुरक्षा, सहयोग और अपनापन प्रदान करे।
उन्होंने कहा कि “वरिष्ठजनों का सम्मान—हमारी जिम्मेदारी” केवल एक नारा नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार और समाज की जिम्मेदारी है। ट्रस्ट द्वारा भविष्य में भी वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ग्वालियर एवं भिंड जिले में भी वृद्धजनों का सम्मान
इसी अवसर पर ग्वालियर एवं भिंड जिले की टीम द्वारा भी वृद्धजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता पाठक, ग्वालियर जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला नाहर, जिला सचिव श्रीमती सुनीता गिरधर, सदस्य श्रीमती मनोरमा जैन, भिंड जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता दुबे, जिला सचिव श्रीमती उमा गुप्ता, सदस्य श्रीमती ममता भार्गव एवं श्रीमती लक्ष्मी रघुवंशी उपस्थित रहीं।
धार जिले में वृद्ध अभिभाषकों का सम्मान
धार जिले में भी ट्रस्ट की टीम द्वारा वृद्ध अभिभाषकों का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में प्रदेश विधि सलाहकार श्री बी. जे. उपाध्याय एवं इंदौर संभाग विधि प्रभारी श्री प्रवीण शर्मा सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देवास जिले में भी वृद्धजनों का सम्मान
देवास जिले में भी अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर ट्रस्ट की टीम द्वारा वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री सतीश खंडेलवाल, श्रीमती रीना खंडेलवाल एवं श्रीमती रविंदर कौर टुटेजा सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देवास टीम ने वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान एवं सेवा की भावना व्यक्त करते हुए उनके अनुभवों को समाज की अमूल्य धरोहर बताया।
जबलपुर ग्रामीण जिले में भी वृद्धजनों का सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर जबलपुर ग्रामीण जिले की टीम द्वारा भी वृद्धजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जबलपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार पांडे, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा पटेल, तहसील अध्यक्ष श्रीमती मंजू दुबे, जिला सदस्य श्रीमती कृष्णा कांति पांडे एवं श्री शिवप्रसाद दुबे उपस्थित रहे।
जबलपुर ग्रामीण टीम ने वृद्धजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव समाज के लिए मार्गदर्शक है और उनकी सेवा एवं सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
आलीराजपुर मेँ भी हुआ लोकतंत्र सेनानी का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर आलीराजपुर जिले में भी भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की टीम द्वारा विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आलीराजपुर जिला अध्यक्ष श्री संजय पवार, उपाध्यक्ष श्री बद्रीलाल भाटोदरा, उपाध्यक्ष श्री दिलीप गार्डन एवं संयोजक श्री राजेश राठौर ने 95 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी श्री सुदामा जी भाटोदरा एवं शिक्षाविद श्री अरविंद गहलोत का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने दोनों वरिष्ठजनों के सामाजिक योगदान एवं अनुभवों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंचा सम्मान का संदेश
प्रदेश सचिव श्रीमती अनीता दुबे द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के दौरान विभिन्न वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया गया तथा उनके अनुभवों को सुना गया। इस दौरान वरिष्ठजनों के अधिकारों एवं सम्मान को लेकर जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
कटनी जिले में भी विभिन्न क्षेत्रों में आयोजन
कटनी जिले की टीम द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में वृद्धजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कटनी जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा, जबलपुर संभाग अध्यक्ष श्रीमती नीतू शर्मा, जिला संयोजक श्री अनिल हल्दकार, कटनी जिला प्रभारी श्री आनंद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता काछी, श्रीमती संध्या काछी, सिहोरा तहसील अध्यक्ष श्री मोहम्मद शाहिद, सिहोरा तहसील संरक्षक श्री नवल किशोर यादव, सिहोरा तहसील मीडिया प्रभारी श्री दिनेश मिश्रा, बहोरीबंद तहसील अध्यक्ष श्री महेंद्र हल्दकार एवं कटनी जिला मीडिया प्रभारी श्री अरविंद हल्दकार सहित ट्रस्ट के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वृद्धजनों के सम्मान का दिया संदेश
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि वृद्धजन समाज की वह पीढ़ी हैं, जिसने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में लगाया है। इसलिए उनका सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।
कार्यक्रमों के माध्यम से ट्रस्ट ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से आह्वान किया कि वे अपने परिवार एवं आसपास रहने वाले वृद्धजनों का सम्मान करें, उनकी आवश्यकताओं को समझें तथा उन्हें अकेलेपन का एहसास न होने दें।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में विभिन्न जिलों की टीमों ने सक्रिय सहभागिता कर अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस को सेवा, सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश के साथ मनाया।


