Thursday, November 12, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कृषि व विकास न्यूज़: 47 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित, 1.26 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ क्या है 'सडन सेंसेरिन्यूरल हियरिंग लॉस', इलाज के लिए शुरुआती 72 घंटे क्यों हैं बेहद अहम? झाबुआ में अनोखी परंपरा: पशु बलि के जरिए लगाई जाती है मौसम की सटीक भविष्यवाणी, आगामी वर्ष अच्छी बारिश... भोपाल में पहली बार एशियन वीमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: 19 नवंबर से होगा आगाज, खेल मंत्री विश्वास सारं... बुरहानपुर में सनसनीखेज वारदात: मामूली विवाद में 45 वर्षीय शिवलाल तायडे की हत्या, आरोपी ज्ञानेश्वर गि... देवास में सनसिटी के पास चाकूबाजी: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मुख्य आरोपी राजधन जाटव को किया गिरफ्तार,... इंदौर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी उपलब्धि: सड़क सुरक्षा संदेश को एक महीने में 1.17 करोड़ से ज्यादा लोगों न... उत्तर प्रदेश अपडेट: बिस्तर लगाकर थाने में बैठे रहे वकील, पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ... इंदौर पुलिस के सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र की बड़ी सफलता: 148 मामलों का समाधान कर दिलवाए 8.04 करोड़ र... स्वच्छता में फिर बजा मध्य प्रदेश का डंका: 8 बार के विजेता इंदौर ने देपालपुर को भी दिलाया राष्ट्रीय स...

जारी रहेगा जीएसटी रिफॉर्म, और कम होगा टैक्स का बोझ, पीएम मोदी ने यूपी ट्रेड फेयर में दिए ये बड़े संकेत

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 25, 2025
in व्यापार

पीएम मोदी ने लाल किले के प्राचीर से जीएसटी रिफॉर्म की पहली बार जानकारी दी थी. उसके बाद 3 सितंबर को जीएसटी काउंसिल ने उस रिफॉर्म का ऐलान किया. 22 सितंबर से ये रिफॉर्म लागू हुआ. अब पीएम मोदी ने एक बार​ फिर से जीएसटी रिफॉर्म करने को लेकर बात कही है. साथ ही आम लोगों पर से टैक्स के बोझ को और कम करने के बारे में कहा है. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में जीएसटी रिफॉर्म जारी रहेगा. साथ ही समय के साथ आम लोगों पर से टैक्स का बोझ भी कम होता जाएगा. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर उन्होंने किस तरह​ के संकेत दिए हैं…

जारी रहेगा जीएसटी रिफॉर्म

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश की इकोनॉमी के मजबूत होने के साथ ही जनता पर टैक्स का बोझ कम होता जाएगा. उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म को एक सतत प्रक्रिया करार दिया. प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर’ (यूपीआईटीएस) का उद्घाटन करने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी में हाल के संरचनात्मक सुधार भारत की विकास गाथा को नई उड़ान देंगे और लोगों की बचत को बढ़ाएंगे. मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने 2017 में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करके अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में सुधार किए, जो अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था जिसके बाद इस साल सितंबर में और सुधार किए गए. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम यहीं नहीं रुकेंगे… जैसे-जैसे इकोनॉमी मजबूत होगी, टैक्स का बोझ कम होता जाएगा… देशवासियों के आशीर्वाद से जीएसटी में सुधार जारी रहेगा.

2.5 लाख करोड़ की होगी सेविंग

मोदी ने 12 लाख रुपये सालाना तक की आय को कर मुक्त करने और जीएसटी 2.0 सुधार जैसे उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि आज 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त करने और नए जीएसटी सुधार से ही इस साल देश के लोगों को ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत होने जा रही है. मोदी ने कहा कि देश एक जीवंत रक्षा क्षेत्र विकसित कर रहा है. एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बना रहा है जहां हर चीज पर मेड इन इंडिया का चिह्न हो. उन्होंने कहा कि रूस के सहयोग से उत्तर प्रदेश में स्थापित एक कारखाने में जल्द ही एके-203 राइफल बनाने का काम शुरू होगा.

देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते रिसर्च एंड इनोवेशन में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया. ग्लोबल निवेश को आमंत्रित करते हुए मोदी ने कहा कि भू-राजनीतिक व्यवधानों एवं अनिश्चितता के बावजूद देश का विकास आकर्षक बना हुआ है. मोदी ने भारत में विकास की अनुकूल परिस्थितियों का जिक्र किया और कहा कि हमारे पास लोकतांत्रिक और राजनीतिक स्थिरता है… भारत के पास युवा एवं कार्य कुशल श्रम शक्ति और युवा उपभोक्ता आधार है. यह सारी बातें दुनिया में किसी दूसरे देश में नहीं हैं.

Previous Post

नए आईफोन में झंझट ही झंझट! हजारों के फोन में आ रही ये 3 सबसे बड़ी दिक्कतें

Next Post

एशिया कप में BCCI का पाकिस्तान पर बड़ा अटैक, दो खिलाड़ियों के खिलाफ उठाया ऐसा कदम

Related News

इंदौर

इंदौर सराफा बाजार में नववर्ष लेखन के साथ नया कारोबारी साल शुरू: मुहूर्त में सोना ₹1.45 लाख और चांदी ₹1.90 लाख के पार

November 11, 2026
व्यापार

संदिग्ध लेनदेन रोकने के लिए बैंकों को उठाने होंगे सख्त कदम, आरबीआई के नए नियमों पर भी नजर

November 10, 2026
व्यापार

केरल में फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन: कुकिंग ऑयल के दोबारा इस्तेमाल पर 32 लाइसेंस सस्पेंड, 7 हजार स्नैक्स नष्ट

November 9, 2026
व्यापार

एनवीडिया CEO जेनसेन हुआंग पर मंडराया जासूसी का साया: चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ रिश्तों पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की नजर

November 9, 2026
रतलाम

रतलाम सर्राफा बाजार: दीपावली पर MCX में 1 घंटे 10 मिनट का विशेष मुहूर्त सत्र, जानें सोने-चांदी के भाव का पूरा गणित

November 8, 2026
व्यापार

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल: MCX पर सोना ₹1,45,519 और चांदी ₹1,90,000 के पार, जानें अपने शहर के रेट्स

November 5, 2026
Next Post

एशिया कप में BCCI का पाकिस्तान पर बड़ा अटैक, दो खिलाड़ियों के खिलाफ उठाया ऐसा कदम

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)