रतलाम। सोना-चांदी में भारी गिरावट के चलते हर दिन नए रिकॉर्ड कायम हो रहे हैं। दस माह पहले सातवें आसमान पर छलांग लगाने वाली दोनों कीमती धातुएं अब गर्त (पाताल) में जाती जा रही हैं।
इससे तेजी के दौर में ऊंचे भाव पर खरीदी करने वालों की पूंजी जहां 35 से 40 फीसद होने की कगार पर आ गई है, वहीं आमजन के लिए खरीदी के अवसर पैदा कर दिए हैं।
🏦 बुलियन मार्केट में मंदी का असर; निवेशकों का मोह भंग
अब लंबे समय तक गिरावट का सिलसिला चलने से बुलियन मार्केट तबाह होने की स्थिति में आ गया है। ज्यादातर निवेशकों का सोना-चांदी से मोह भंग होता जा रहा है।
📊 जनवरी 2026 के रिकॉर्ड स्तर के बाद लगा रिवर्स गियर
जनवरी 2026 में चांदी ने 4.20 लाख और सोना ने 1.82 लाख का रिकॉर्ड स्तर छू लिया था। इसके बाद लगे रिवर्स गियर ने दोनों कीमती धातुओं को आसमान से पाताल लोक की सैर करा दी है। तेजी-मंदी के खेल में कई लोग आबाद और कई बर्बाद हो गए हैं।
⚠️ तेजी-मंदी के खेल में निवेशकों और सामान्य ग्राहकों को भारी झटका
तेजी के दौरान भारी नुकसान के चलते कई लोगों ने दिवालिया घोषित किया था और इहलीला भी समाप्त कर ली थी। अब महागिरावट के चलते फिर से वही स्थिति बनने की पूरी-पूरी संभावना बन गई है। तेजी-मंदी के खेल में सामान्य ग्राहकों का भी बुरी तरह नुकसान हुआ है।


