ग्वालियर। डबरा स्थित सिविल कोर्ट के ई-सेवा केंद्र से गुरुवार रात एसी के तार और कॉपर पाइप चोरी हो गए। कर्मचारियों के पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
🔓 कोर्ट परिसर में चोरी से मच गई खलबली
ई-सेवा केंद्र में पवन शर्मा सहायक के पद पर कार्यरत हैं। रात को ई-सेवा केंद्र के दरवाजे पर ताला डालकर चले गए। जब लौटकर आए तो यहां से एसी वायर और कॉपर का पाइप व कुछ अन्य सामान गायब था। कोर्ट परिसर में चोरी से खलबली मच गई।






