Saturday, October 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
केरवा डैम के कैचमेंट एरिया में एनजीटी की बड़ी कार्रवाई, नेता-अफसरों के निर्माण जांच के दायरे में दिगौड़ा गांव में सनसनीखेज वारदात, गोली लगने से घायल शख्स की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार वनरक्षक भर्ती में 25 किमी पैदल चलने के बाद अभ्यर्थियों को नहीं मिला पीने का पानी, वन विभाग की व्यवस्... पंचायत चुनाव से पहले नियमों में होगा बड़ा बदलाव, मंत्री प्रहलाद पटेल ने की नई व्यवस्था लागू करने की ... संस्कार हॉस्पिटल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार की बाइक बरामद 'ऑपरेशन पवित्र' के तहत 28 बदमाशों पर शिकंजा, दोबारा अपराध करने पर चुकानी होगी बाउंड राशि या जाना होग... राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर इंदौर से एकता नगर (गुजरात) के लिए रवाना हुई बाइक रैली देवास में शहरी और ग्रामीण इलाकों में प्रभावी नाकाबंदी, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी... आबकारी विभाग में शोक की लहर, पूर्व अधिकारी डीपी सिंह की जीवनसंगिनी का निधन; आज प्रयागराज में अंतिम व... कांग्रेस नेता विकास चौधरी हत्याकांड का आरोपी गैंगस्टर अमेरिका में गिरफ्तार, उम्रकैद की सजा के बाद भा...

बायो खतरों और न्यूक्लियर हमले से असर के खिलाफ तैयारी जरूरी… जानें ऐसा क्यों बोले CDS अनिल चौहान

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 30, 2025
in देश

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को भविष्य में परमाणु हथियारों से होने वाले बायो-खतरों और रेडियो कंटेमिनेशन के खिलाफ तैयारियों की अपील की. दिल्ली कैंट स्थित मानेकशॉ सेंटर में सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) के 100वें स्थापना दिवस पर वैज्ञानिक सत्र को संबोधित करते हुए सीडीएस चौहान ने कहा कि कोविड महामारी के बाद के दौर में बायो खतरों के बढ़ने की संभावना है और उन्होंने इनके खिलाफ रक्षा तैयारियों की अपील की है.

उन्होंने कहा, ‘कोविड महामारी के दौरान दुनिया गहन यात्राओं और कष्टों के दौर से गुजरी है. भविष्य में बायो खतरे, चाहे वे मानव निर्मित हों, आकस्मिक हों या प्राकृतिक, बढ़ने की संभावना है. ऐसे खतरों से बचाव और संक्रमित व्यक्तियों के उपचार के लिए अलग-अलग ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल की जरूरत होती है. हमें भविष्य में इसके लिए तैयार रहना चाहिए.’

परमाणु खतरों के खिलाफ निडर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील को दोहराते हुए सीडीएस ने रेडियोलॉजिकल कंटेमिनेशन के खिलाफ ट्रेनिं की जरूरत पर जोर डाला. जनरल चौहान ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के बाद हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेल से नहीं डरेगा. हालांकि हमारे संदर्भ में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना कम है, फिर भी इसे अपनी सुरक्षा गणना में शामिल करना समझदारी होगी. रेडियोलॉजिकल कंटेमिनेशन के ट्रीटमेंट के लिए अलग प्रोटोकॉल की जरूरत होती है और यह हमारे ट्रेनिंग का हिस्सा होना चाहिए. परमाणु खतरों के खिलाफ तैयारी इसके इस्तेमाल को रोकने में योगदान देती है. मुझे लगता है कि यह जरूरी है.’

सैन्य नर्सिंग सेवा के प्रयासों की CDS ने की तारीफ

जनरल चौहान ने सैन्य नर्सिंग सेवा के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में मेडिकल ट्रीटमेंट प्रदान की. उन्होंने यह भी कहा कि नर्सों को भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक रूप से स्वस्थ्य बनाए रखना चाहिए. जनरल चौहान ने कहा, ‘सैन्य नर्सिंग सेवा ने राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा के 100 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं. चाहे संघर्षों की अग्रिम पंक्ति में हों, अस्थायी अस्पतालों में हों, समुद्र में जहाजों पर हों या मानवीय मिशनों में, आपके समर्पण ने घायलों और संकटग्रस्त लोगों को सांत्वना और निराश लोगों को आशा प्रदान की है.’

उन्होंने कहा, ‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा की धड़कन हैं, जो सिर्फ देखभाल से कहीं ज्यादा करती हैं. जब उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है तब वे आशा, सांत्वना और करुणा प्रदान करती हैं. हमें उन लोगों पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो ठीक हो रहे हैं, जिन्हें भी उपचार की जरूरत है. यह देखकर खुशी हुई कि वैज्ञानिक सत्र न केवल महत्वपूर्ण विशेषज्ञता पर, बल्कि देखभाल करने वालों के भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर भी केंद्रित है.

Previous Post

CM सर, आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं, पार्टी के लोगों के साथ नहीं, करूर हादसे पर स्टालिन पर बरसे एक्टर विजय

Next Post

“नवरात्रि उत्सव: उज्जैन में मुख्यमंत्री ने गरबा महोत्सव में की शिरकत”

Related News

देश

कांग्रेस नेता विकास चौधरी हत्याकांड का आरोपी गैंगस्टर अमेरिका में गिरफ्तार, उम्रकैद की सजा के बाद भागा था विदेश

October 24, 2026
देश

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 लोगों की मौत और सैकड़ों घर जमींदोज

October 23, 2026
दिल्ली/NCR

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में झमाझम बारिश के आसार, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

October 22, 2026
देश

यूरोपीय देशों में हिंसक प्रदर्शनों का तांडव, पेरिस से लेकर मिलान तक कर्फ्यू और सेना की तैनाती

October 21, 2026
उज्जैन

दशहरे पर मानवता की मिसाल: मासूम बच्चे की मदद के लिए आगे आई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की साधना सेठी

October 20, 2026
उज्जैन

पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, विधि-विधान से हुआ शस्त्र, वाहन और अश्व पूजन

October 20, 2026
Next Post

"नवरात्रि उत्सव: उज्जैन में मुख्यमंत्री ने गरबा महोत्सव में की शिरकत"

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)