टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर 50 वर्षीय तुलसी अहिरवार को गोलियों से भून दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व दहशत का माहौल बना हुआ है।
🚨 पेट और पैरों में लगी थी गोलियां: पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को दबोचा, तीसरे की तलाश जारी
वारदात दिगौड़ा गांव की है। अस्पताल के डॉक्टर विजय जैन के मुताबिक, मृतक के पेट, जांघ और पैर में गंभीर गोलियों के निशान थे और पेट को चीरती हुई गोली आर-पार निकल गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

