Tuesday, May 26, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

मदर डेयरी का टेट्रा पैक दूध 2 रुपए सस्ता, पनीर, मक्खन तक के घटे दाम

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 16, 2025
in व्यापार

मदर डेयरी ने अपने कंज्यूमर को एक अच्छी खबर दी है. कंपनी ने मंगलवार को कहा कि सरकार द्वारा जीएसटी में बड़े बदलाव के बाद वह अपने डेयरी और फूड प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती कर रही है. कंपनी ने बताया कि ये कम कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी. यूएचटी मिल्क, पनीर, घी, मक्खन, चीज और मिल्कशेक जैसे प्रमुख डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में कमी आई है, जो प्रोडक्ट के आधार पर जीएसटी में 5-18 फीसदी से घटकर 0-5 फीसदी हो गई है. उदाहरण के लिए, 1 लीटर यूएचटी दूध (टेट्रा पैक) अब 77 रुपए से घटकर 75 रुपए का हो गया है, जबकि 500 ​​ग्राम मक्खन 305 रुपए से घटकर 285 रुपए का हो गया है.

आइसक्रीम और दूसरे प्रोडक्ट्स भी हुए सस्ते

इसी तरह, मदर डेयरी की आइसक्रीम और सफल प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स भी काफी सस्ते हो गए हैं. चॉकलेट वनीला कोन और केसर पिस्ता कुल्फी जैसी आइसक्रीम 5-10 रुपए सस्ती हुई हैं, जबकि फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज, आलू टिक्की और पैकेज्ड नारियल पानी जैसे सफल प्रोडक्ट्स की कीमतों में 5 रुपए से लेकर 15 रुपए तक की कमी आई है. पाउच दूध – रोज़ाना मिलने वाला पॉली पैक दूध (फुल क्रीम दूध, टोन्ड दूध, गाय का दूध, आदि) – हमेशा से जीएसटी फ्री रहा है और आगे भी रहेगा, और इसके एमआरपी पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.

मदर डेयरी प्रोडक्ट्स की नई कीमतें

प्रोडक्ट कैटेगरी वॉल्यूम पुरानी कीमत (₹) नई कीमत (₹)
यूएचटी दूध (टोंड; टेट्रा पैक) 1 लीटर 77 75
यूएचटी दूध (डबल टोंड; पाउच) 450 मिली 33 32
मिल्कशेक (स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, आम, रबड़ी) 180 मिली 30 28
पनीर 200 ग्राम 95 92
पनीर 400 ग्राम 180 174
मलाई पनीर 200 ग्राम 100 97
मक्खन 500 ग्राम 305 285
मक्खन 100 ग्राम 62 58
चीज क्यूब्स 180 ग्राम 145 135
चीज स्लाइस 200 ग्राम 170 160
चीज स्लाइस 480 ग्राम 405 380
चीज स्लाइस 780 ग्राम 480 450
चीज ब्लॉक 200 ग्राम 150 140
चीज स्प्रेड (क्रीमी प्लेन, पिरी पिरी, लहसुन) 180 ग्राम 120 110
डाइस्ड मोजरेला चीज 1000 ग्राम 610 575
घी कार्टन पैक 1 लीटर 675 645
घी कार्टन पैक 500 मिली 345 330
घी का डिब्बा 1 लीटर 750 720
घी का पाउच 1 लीटर 675 645
गाय का घी पाउच 1 लीटर 685 655
गाय का घी पाउच 500 मिली 350 335
गाय का घी जार 1 लीटर 750 720
गाय का घी जार 500 मिली 380 365
गाय का घी जार 200 मिली 190 184
गाय का घी कार्टन पैक 1 लीटर 685 655
गाय का घी कार्टन पैक 500 मिली 350 335
प्रीमियम गिर गाय का घी 500 मिली 999 984

22 सितंबर से लागू होंगे नए दाम

मदर डेयरी के एमडी मनीष बंदलिश ने कहा कि डेयरी और प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत रेंज पर जीएसटी में हालिया कटौती एक प्रगतिशील कदम है जिससे कंजंप्शन में वृद्धि होगी और सुरक्षित, हाई क्वालिटी वाले पैकेज्ड प्रोडक्ट्स को अपनाने में तेजी आएगी. उन्होंने कहा कि हम इस सुधार की भावना को ध्यान में रखते हुए, 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी, अपने ग्राहकों को 100 फीरसदी टै​क्स बेनिफिट दे रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि इस बदलाव के साथ, कंपनी का पूरा पोर्टफोलियो अब या तो छूट/शून्य या 5 फीसदी के सबसे निचले स्लैब में आ गया है.

अमूल का भी आया था बयान

कुछ दिन पहले, देश के सबसे लोकप्रिय डेयरी ब्रांडों में से एक, अमूल ने स्पष्ट किया था कि 22 सितंबर से पाउच दूध की कीमतों में कोई कमी नहीं होगी क्योंकि इस पर पहले से ही शून्य फीसदी जीएसटी लगता है. अमूल प्रोडक्ट्स का मार्केटिंग करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) के एमडी जयेन मेहता ने कहा था कि ताज़े पाउच दूध की कीमतों में कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं है क्योंकि जीएसटी में कोई कमी नहीं की गई है. पाउच दूध पर हमेशा से शून्य फीसदी जीएसटी रहा है. मेहता ने कहा कि नए टैक्स ढांचे के तहत यह राहत केवल यूएचटी दूध पर लागू होगी, जो अब जीएसटी दर 5 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिए जाने के साथ सस्ता हो जाएगा. जीएसटी 5 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिए जाने के कारण 22 सितंबर से केवल लंबे समय तक चलने वाले यूएचटी दूध की कीमतों में कमी की जाएगी.

Previous Post

इलेक्ट्रोनिक सेक्टर में हुई बड़ी क्रांति, भारत कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल हब

Next Post

मदर डेयरी का टेट्रा पैक दूध 2 रुपए सस्ता, पनीर, मक्खन तक के घटे दाम

Related News

व्यापार

सोना या तेल: आज की दुनिया में कौन है असली ताकतवर?

January 15, 2026
व्यापार

ईरान पर अमेरिकी टैरिफ का भारत पर कोई प्रभाव नहीं, वजह सामने आई

January 14, 2026
व्यापार

भारत में बासमती चावल की कीमतों में गिरावट, ईरान टेंशन का असर

January 13, 2026
व्यापार

कोयला खानों में निवेशक खोज रहे सोने की खान, कंपनी में बढ़ रहा निवेश

January 12, 2026
व्यापार

पहले बजट का सच: अंग्रेजों ने देश की तिजोरी में छोड़ा मामूली धन

January 11, 2026
व्यापार

शेयर बाजार में तेज गिरावट: 5 दिन में दो महीने का नुकसान, सेंसेक्स 84 हजार के नीचे

January 9, 2026
Next Post

मदर डेयरी का टेट्रा पैक दूध 2 रुपए सस्ता, पनीर, मक्खन तक के घटे दाम

फॉलो करें

0 1 6 8 4 0
Users Today : 1
Total Users : 16840
Views Today : 1
Total views : 29799
Who's Online : 0
Server Time : May 26, 2026 4:26 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.