Monday, November 23, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की दूसरी सवारी: राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण, शिप्रा तट पहुंची पालकी एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: खनिज सर्वे से राजस्व तीन गुना करने की तैयारी, 30 हजार करोड़ का लक्ष्य सोने की ज्वेलरी खरीदते समय बरतें सावधानी: MP में सिर्फ 24 कर्मचारियों के भरोसे सैंपलिंग, CAG ने भी उ... भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने RAC यात्रियों से पूरा किराया वसूलने पर उठाए सवाल, रेल मंत्रालय को... इंदौर के 5 साल के अथर्व अग्रवाल का कमाल: कठिन गणितीय कैलकुलेशन से इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम द... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का अहम फैसला: लेखपाल पदोन्नति के लिए लेखा प्रशिक्षण परीक्षा अनिवार्य, पूर्व आद... स्टेशन से जवान को लेकर लौट रहे थे परिजन, 1 युवक गंभीर रूप से घायल शाजापुर में डॉगी रॉकी के जन्मदिन के फ्लैक्स चर्चा में: ‘भौं-भौं मित्र मंडल’ की अनोखी बधाई देख मुस्कु... नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग: पहाड़गंज साइड टिकट काउंटर के पास एटीएम चपेट में, कोई हताहत नह... किष्किंधा धाम में अन्नकूट महोत्सव: सजा 56 भोग व फूलों का श्रृंगार, देर रात तक चली महाप्रसादी

‘अब हाइड्रोजन बम आने वाला है, मोदी जी देश को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे’, पटना में राहुल गांधी का वोट चोरी पर नए खुलासे का ऐलान

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 1, 2025
in देश

बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का आज आखिरी दिन है. समापन रैली में अब राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान कर दिया है. राहुल गांधी लगातार वोट चोरी को लेकर बीजेपी को घेरने का काम कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने अब कहा कि महादेवपुरा में हमने एटम बम गिराया था अब हाइड्रोजन बम आने वाला है. मोदी जी देश को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे.

बिहार के SIR (वोटर लिस्ट रीविजन) और वोट चोरी के खिलाफ 17 अगस्त को यह यात्रा शुरू की गई थी. यह यात्रा सासाराम से शुरू हुई . बिहार के लगभग 25 जिलों से होते हुए यात्रा ने 1300 किलोमीटर का सफर तय किया और अब पटना में यह समाप्त हो रही है. इस यात्रा में विपक्ष के कई नेता जुड़े हैं.

राहुल ने वोट चोरी को लेकर साधा निशाना

राहुल गांधी ने यात्रा के समापन में कहा, यह यात्रा बिहार में शुरू हुई इसको हम ने नाम वोटर अधिकार यात्रा दिया. यहां पर शिवसेना के नेता बैठे हैं. महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना से चुनाव चोरी किया गया था. लगभग 1 करोड़ नए वोटर लोकसभा चुनाव के बाद वोटर लिस्ट में जोड़े जाते हैं. नए वोटर आकर वोट करते हैं. हमारे गठबंधन का जो वोट था जितना हमें लोकसभा में मिला उतना ही विधानसभा में मिला. सारे के सारे नए वोट बीजेपी के खाते में गए. लोकसभा हम जीते लेकिन विधानसभा में हमारी तीनों की तीनों मजबूत पार्टियां साफ हो गई.

राहुल गांधी ने आगे कहा, क्योंकि चुनाव आयोग ने और बीजेपी ने मिलकर वोट चोरी की. उसके बाद हमने साफ दिखाया महादेवापुरा में एक क्षेत्र में 1 लाख से ज्यादा फर्जी वोटर थे. चुनाव आयोग हमें वोटर लिस्ट , वीडियोग्राफी नहीं देती.

क्या है वोट चोरी का मतलब?

राहुल गांधी ने बताया कि वोट चोरी का मतलब क्या है. उन्होंने कहा, वोट चोरी का मतलब अधिकार की चोरी, वोट चोरी का मतलब आरक्षण की चोरी, वोट चोरी का मतलब रोजगार की चोरी, वोट चोरी का मतलब शिक्षा की चोरी, वोट चोरी का मतलब लोकतंत्र की चोरी, वोट चोरी का मतलब युवाओं के भविष्य की चोरी. यह सिर्फ वोट नहीं ले रहे हैं यह आपकी जमीन आपका राशन कार्ड सब कुछ उठा ले जाएंगे. अडानी अंबानी को दे देंगे.

राहुल गांधी ने आगे कहा, जिन शक्तियों ने महात्मा गांधी की हत्या की वो ही शक्ति इस संविधान की हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं. हम इनको संविधान की हत्या नहीं करने देंगे. इसीलिए हमने बिहार में यात्रा की. बिहार के सारे युवा इस यात्रा में खड़े हो गए. बीच में बीजेपी के लोग काले झंडे दिखा रहे हैं.

“अब हाइड्रोजन बम आने वाला है”

राहुल गांधी ने कहा, अब यह जरूरी बात बीजेपी सुने. बीजेपी को लेकर कहा उन्होंने कहा, आपने एटम बम का नाम सुना है, उससे बड़ा हाइड्रोजन बम होता है. महादेवपुरा में हमने एटम बम गिराया था. बीजेपी के लोगों तैयार हो जाओ हाइड्रोजन बम आ रहा है. वोट चोरी की सच्चाई है वो पूरे देश को पता लगने जा रही है. हाइड्रोजन बम के बाद मोदी जी अपना चेहरा इस देश को नहीं दिखा पाएंगे.

Previous Post

पटियाला वासियों के लिए खतरे की घंटी, अलर्ट के साथ जारी हुई एडवाइजरी

Next Post

नहीं बढ़ेगी आपत्ति और दावे दर्ज कराने की तारीख… सुप्रीम कोर्ट का बिहार SIR पर फैसला

Related News

उज्जैन

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने RAC यात्रियों से पूरा किराया वसूलने पर उठाए सवाल, रेल मंत्रालय को भेजा मांग पत्र

November 23, 2026
इंदौर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इंडोरामा की नई बस्ती मंडलावदा, वार्ड क्रमांक 29 का किया भ्रमण

November 20, 2026
देश

सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन: 90 वर्ष की आयु में पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

November 20, 2026
देश

बांग्लादेश अपडेट: लॉकडाउन के ऐलान के बाद भड़की हिंसा, यूनुस के पैतृक घर व थानों में आगजनी

November 19, 2026
देश

फीचर व टिप्स अपडेट: बड़े ग्रुप्स संभालने के लिए खास टूल्स, नए सदस्यों को दिखेगी पुरानी चैट हिस्ट्री

November 19, 2026
जबलपुर

भारतीय मानवाधिकार सहकार ट्रस्ट का सराहनीय सेवा कार्य, सरदारपुर में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित

November 18, 2026
Next Post

नहीं बढ़ेगी आपत्ति और दावे दर्ज कराने की तारीख… सुप्रीम कोर्ट का बिहार SIR पर फैसला

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)