इस प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय संयोजक श्री प्रेमकुमार वैद्य, इंदौर संभाग अध्यक्ष श्री यशवंत गोयल, धार जिला अध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्र बघेल, घाटाबिल्लोद नगर अध्यक्ष श्री रघुनन्दन अग्निहोत्री, धार जिला संयोजक श्री शुभम शर्मा, कार्यकारी सदस्य श्रीमती गीता तिगामी एवं श्री आत्माराम पडियार उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने रहवासियों के साथ पूरी आवासीय बस्ती का भ्रमण किया और वहां व्याप्त मूलभूत समस्याओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान रहवासियों ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। पानी की आपूर्ति के लिए स्थापित पानी की टंकी में नियमित रूप से पानी नहीं भरा जाता, जिसके कारण स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.
MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.