
इस अवसर पर कैंसर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए तथा कैंसर से जुड़े प्रमुख जोखिम कारकों के बारे में जानकारी दी गई। तंबाकू एवं धूम्रपान जैसी हानिकारक आदतों से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान तथा समय पर चिकित्सकीय सलाह एवं जांच के महत्व के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को कैंसर के जोखिम कारकों और बचाव संबंधी सामान्य जानकारी देने का प्रयास किया गया।MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.
MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.