कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी के पूजन एवं वंदन के साथ की गई। इसके पश्चात IHRCT टीम ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
“भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) का प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर बच्चों और युवाओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया जाए। नशामुक्त समाज, सुरक्षित डिजिटल वातावरण और स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। धनगवां में आयोजित यह कार्यक्रम इसी सामाजिक संकल्प की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।”MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.
MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.