Monday, September 21, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक मेँ जन जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर सीएम डॉ मोहन यादव गांधीसागर वन्य अभ्यारण्य पहुंचे । देवास में ऑपरेशन प्रहार का असर, 12.5 इंच के धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा जनहित एवं छात्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

महाराष्ट्र में मुसलमानों के लिए हलाल टाउनशिप! प्लान पर छिड़ा विवाद, BJP ने बताया जमीन जिहाद

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 5, 2025
in महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के रायगढ़ के कर्जत के पास नेरल में एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट का विज्ञापन खूब वायरल हो रहा है. इस विज्ञापन को लेकर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. वायरल विज्ञापन के वीडियो में मुसलमानों के लिए ‘हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप’ बनाने की बात कही जा रही है, जिसे सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. आरोप है कि यह प्रोजेक्ट मुसलमानों के लिए आवासीय कॉलोनी के तौर पर बनाया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के प्रचार वीडियो में हिजाब पहने एक महिला हलाल टाउनशिप के बारे में बताती हुई नजर आ रही है. विज्ञापन वाली वीडियो में बताया जा रहा है कि इस टाउनशिप में सब कुछ हलाल होगा. बच्चे जालीदार टॉप पहनेंगे और महिलाएं बुर्का पहनेंगी.

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की अध्यक्ष प्रियंका कानूनगो ने सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन को शेयर करते हुए इसकी आलोचना की. उन्होंने लिखा, “यह विज्ञापन नहीं, बल्कि ज़हर फैलाने की कोशिश है. मुंबई के पास कर्जत में सिर्फ़ मुसलमानों के लिए एक हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप बनाई जा रही है. यह Nation Within The Nation है. महाराष्ट्र सरकार को नोटिस किया जा रहा है.“

‘गजवा-ए-हिंद’ की कोशिश बताई

शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने भी हलाल टाउनशिप पर आपत्ति जताई. उन्होंने इस विज्ञापन के पीछे की मंशा पर सवाल उठाते हुए इस वीडियो को हटाए जाने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से इस प्रोजेक्ट की जांच करने का आग्रह भी किया. भाजपा प्रवक्ता अजीत चव्हाण ने इसे सीधे तौर पर ‘गजवा-ए-हिंद’ की कोशिश बताते हुए इसकी आलोचना की है.

अजीत चव्हाण ने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट के लिए मुंबई या महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं है. इसके साथ ही, उन्होंने परियोजना के डेवलपर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस टाउनशिप को धार्मिक आधार पर बढ़ावा दिए जाने की शिकायतों के बाद, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मामले का संज्ञान लिया और राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी.

“अखंडता के लिए खतरे की घंटी”

भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने आलोचना करते हुए कहा कि हम एक पाकिस्तान का अनुभव कर रहे हैं. अब, विभाजन के बीज फिर से न बोएं. धर्म के आधार पर मुंबई के आसपास हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप बसाकर समाज में धार्मिक विभाजन की दीवारें खड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. सर सैयद अहमद खान ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद सबसे पहले मुसलमानों के लिए अलग आरक्षण और अलग सेना की मांग की थी. यह विभाजन की पहली मांग थी. अब भी, रायगढ़ के कर्जत में बन रही हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप देश की अखंडता के लिए खतरे की घंटी कही जा सकती है

टाउनशिप बसाना जमीन जिहाद

यही नहीं उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की बस्ती भारत के संवैधानिक मूल्यों को सीधे तौर पर चोट पहुंचाती हैं और जानबूझकर समाज में बंटवारा और भेदभाव फैलाती है. धर्म के आधार पर अलग-अलग टाउनशिप बसाना जमीन जिहाद का खुला रूप है. अगर आज ऐसी टाउनशिप की इजाजत दी गई, तो कल हर जिले, हर गांव में अलग-अलग धर्मों के लिए अलग-अलग बस्तियां बन जाएंगी. यह भारत की सामाजिक एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है.

Previous Post

देश दहल जाएगा… मुंबई में घुसे 14 आतंकी, पुलिस के पास आया मैसेज

Next Post

दिल्ली: मच्छर, भूख और अंधेरे से जूझ रहे लोगराहत शिविर पहुंचे केजरीवाल, सुनी पीड़ितों की परेशानी

Related News

महाराष्ट्र

कौन हैं रघुवीर खेडकर? तमाशा लोक कला को पुनर्जीवित करने वाले महाराष्ट्र के वो कलाकार जिन्हें मिला पद्मश्री पुरस्कार

January 25, 2026
महाराष्ट्र

प्रोफेसर की हत्या के पीछे की असली वजह क्या? मुंबई लोकल ट्रेन में हुए खूनी संघर्ष की इनसाइड स्टोरी

January 25, 2026
महाराष्ट्र

‘हरा कोई आतंकवादी शब्द नहीं…’ सहर शेख के समर्थन में उतरी AIMIM, BJP नेताओं को बताया गुंडा

January 25, 2026
महाराष्ट्र

मुंबई को नए मेयर के लिए करना होगा और इंतजार! टल गया चुनाव, जानें आखिर किस वजह से फंसा पेच?

January 24, 2026
महाराष्ट्र

High Court की फटकार के बाद झुकी सत्ता: मंत्री भरत गोगावले का बेटा करेगा सरेंडर, कोर्ट ने पूछा था- ‘क्या CM लाचार हैं?’

January 23, 2026
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में चला महिलाओं का जादू! 29 में से 15 नगर निगमों की कमान संभालेंगी महिला मेयर, देखें पूरी लिस्ट

January 22, 2026
Next Post

दिल्ली: मच्छर, भूख और अंधेरे से जूझ रहे लोगराहत शिविर पहुंचे केजरीवाल, सुनी पीड़ितों की परेशानी

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)