Monday, September 21, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक मेँ जन जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर सीएम डॉ मोहन यादव गांधीसागर वन्य अभ्यारण्य पहुंचे । देवास में ऑपरेशन प्रहार का असर, 12.5 इंच के धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा जनहित एवं छात्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

2028 तक लाडली बहना को 3000 रुपये देंगे, कांग्रेस के सवाल पर बोले सीएम मोहन यादव

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 6, 2025
in मध्यप्रदेश

सत्ता सम्मेलन कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया है कि साल 2028 तक लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को 3000 रुपए मासिक दिए जाएंगे. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब हमने ये योजना चालू की तो उसने पूरे समय हल्ला मचाया था कि केवल चुनाव के लिए ऐसा किया जा रहा है. सरकार के पास पैसा नहीं है और वह कंगाल है. हमसे ज्यादा वह चिल्ला चिल्ला करके बोल रहे थे, लेकिन हमने पूरे समय 1000 रुपए चुनाव के पहले दिए. इसके बाद साढ़े 1200 रुपए दिए गए. इस साल सावन ढाई सौ बढ़ाकर 1500 रुपए दिए. इसी दिवाली से भाई दूज के बाद 1500 रुपए करने वाले हैं.

उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे करके 5000 तक पहुंचाने वाले है, लेकिन कांग्रेस के शासन की याद करो तो उनके शासन में एक फूटी कौड़ी नहीं थी, ये उनकी गलती है. वह अपने आपको झांक कर देखें. हमें भरोसा बहनों पर है, 3000 तो क्या अगर वह कामकाज करेंगी तो उससे भी कई गुना ज्यादा राशि देंगे, ये हमारी कमिटमेंट है. हमने घोषणा पत्र में कहा है कि 2028 से पहले 3000 रुपए लाडली बहनों को दिए जाएंगे.

‘प्रदेश की आधी आबादी की चिंता करना हमारा काम’

सीएम यादव ने कहा कि आज हमारी लाडली बहन इसी भोपाल में अगर रेडीमेड गारमेंट्स में काम करने जाएगी तो उनकी सरकार के माध्यम से 8 घंटे काम करेगी. उसका 10000-12000 बनेगा, उसमें 5000 रुपए अतिरिक्त इसी साल से दिए जाएंगे ताकि यह हमारी बहनें अपने पैरों पर खड़ा हो सकें और आत्मनिर्भरता बन सकें. सरकार इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. प्रदेश की आधी आबादी की चिंता करना हमारा काम है. महिलाओं के हितों का ध्यान रखते हुए इस दिशा में आगे काम कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि लाडली बहनों का एक बहुत अच्छा सर्वे आया है. किसी आईआईटी के अच्छे विद्यार्थी ने उस पर रिसर्च की और बताया. उन्होंने कहा कि जहां-जहां लाडली बहनों के या लाड़की बहनों के हाथ में राथि गई उन घरों के अंदर बच्चों की स्वास्थ्य को लेकर, पढ़ाई को लेकर, घर के वातावरण में बदलाव आया. बहनें अपने पैसे का सदुपयोग कर रही हैं, इसका पूरे देश में उदाहरण बना है इसलिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहूंगा कि हमारी लाडली बहनों की मदद की है.

योजना में रिव्यू के बाद जोड़ेंगे और नाम- सीएम

लाडली बहन योजना में 2023 के बाद नए नाम न जुड़ने के सवाल पर सीएम ने कहा कि हमारी सरकार की ओर से एक करोड़ 29 लाख बहनों का पंजीयन किया गया था और एक करोड़ 29 लाख बहनों के पंजीयन के बाद उस समय तक जितने लोग आए सबके पंजीयन कर लिए. उसके बाद की जो बाकी योजनाएं हैं वह भी लगातार मिल रही हैं. अभी हम दोबारा रिव्यू करने वाले हैं. कुछ समय बाद उनके नाम भी जोड़ेंगे. किसी को भी छोड़ने वाले नहीं हैं. हम स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लखपति बहने हम बना रहे हैं. लखपति ड्रोन दीदी बना रहे हैं. एक बहन के लिए जीवन में लखपति बनने का मतलब 10000 रुपए महीने से ऊपर कामना है, तो हमारे आप स्वयं सहायता समूह के माध्यम से इसी राज्य के अंदर लगभग 40 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूब हमारे पास हैं.

Previous Post

सिवनी: कुत्तों के झुंड ने 13 साल की बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला, डॉग बाइट के मामलों ने बढ़ाई चिंता, हैरान कर देगा आंकड़ा

Next Post

पत्नी करती थी घर की ज्यादा साफ-सफाई, पति को नहीं था पसंद… 22 साल बाद कोर्ट ने तलाक पर सुनाया ये फैसला

Related News

उज्जैन

देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती

September 21, 2026
जबलपुर

जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक मेँ जन जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

September 20, 2026
देवास

देवास में ऑपरेशन प्रहार का असर, 12.5 इंच के धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

September 20, 2026
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा जनहित एवं छात्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

September 19, 2026
उज्जैन

उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को मिली उज्जैन संभाग महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदार पॉलीथिन मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

September 19, 2026
देवास

देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल…

September 19, 2026
Next Post

पत्नी करती थी घर की ज्यादा साफ-सफाई, पति को नहीं था पसंद… 22 साल बाद कोर्ट ने तलाक पर सुनाया ये फैसला

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)