भोपाल : मध्य प्रदेश में ASI भर्ती विवादों में आ गई है, आयु में छूट न मिलने के कारण करीब 3 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए अपात्र हो गए हैं। इस मुद्दे को लेकर कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधा है और आयु में छूट देने की मांग की है। कमलनाथ ने X पर लिखा है… प्रदेश में आयोजित होने वाली पुलिस एएसआई भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट नहीं देने से क़रीब 3, लाख अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए अपात्र हो गए हैं।

जबकि वस्तु स्थिति यह है कि कोविड महामारी के कारण दो वर्ष तक बहुत सी परीक्षा नहीं हो सकी और तब सरकार ने स्वयं यह घोषणा की थी कि भविष्य में होने वाली भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
यह बड़े आश्चर्य का विषय है कि परीक्षा की प्रक्रिया तय करने वालों को सरकार के बनाए नियम का या तो पता नहीं है या वह पालन नहीं करना चाहते। यह पहला मौक़ा नहीं है जब किसी भर्ती प्रक्रिया में इस तरह के नियम बनाए गए हैं, इससे अभ्यर्थियों को नुक़सान हो।
मैं सरकार से माँग करता हूँ कि आयु सीमा में छूट का प्रावधान तत्काल लागू किया जाए ताकि लाखों छात्रों के साथ अन्याय न हो। लिहाजा कमलनाथ ASI अभ्यर्थियों के लिए मैदान में उतर आए हैं और सरकार के साथ ही भर्ती एजेंसी से आयु में छूट की मांग की है।
















Users Today : 7
Total Users : 19537
Views Today : 7
Total views : 32993
Who's Online : 0
Server Time : August 28, 2026 2:31 am