इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अपराधियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिल्ली में हुई ₹5.50 लाख की ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश में इंदौर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम को थाना लसूडिया पुलिस का सहयोग मिला। दिल्ली पुलिस के SI श्री चेतन राणा एवं उनकी टीम तथा थाना लसूडिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रकरण में फरार चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।
⚖️ प्रकरण का विवरण और संयुक्त कार्रवाई
प्रकरण में फरियादी के साथ ₹5.50 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर साइबर थाना साउथ वेस्ट, दिल्ली में अपराध क्रमांक 559/2026, धारा 319(2), 318(4), 340 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उक्त मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा पूर्व में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था। प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के दौरान दिल्ली पुलिस की टीम इंदौर पहुंची तथा थाना लसूडिया पुलिस से समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई की गई।
👮♂️ संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी
-
गौरव सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम पुर्बतोरी, पोस्ट छपता, जिला औरैया (उत्तर प्रदेश)।
-
विजय उर्फ व्योम उर्फ वरुण, उम्र 36 वर्ष, निवासी विदुर नगर, हवा बंगला, थाना द्वारकापुरी, इंदौर।
-
दिनेश कुमार दांगी, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम तिडवास, जिला मंदसौर।
-
राज चौरसिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुमेड़ी काकड़, इंदौर।
🛡️ दिल्ली पुलिस के सुपुर्द किए गए आरोपी
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु दिल्ली पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
इंदौर पुलिस द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस के साथ बेहतर समन्वय एवं सहयोग स्थापित कर अपराधियों की धरपकड़ और अपराध नियंत्रण की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।






