Monday, September 21, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक मेँ जन जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर सीएम डॉ मोहन यादव गांधीसागर वन्य अभ्यारण्य पहुंचे । देवास में ऑपरेशन प्रहार का असर, 12.5 इंच के धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा जनहित एवं छात्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

सिवनी: कुत्तों के झुंड ने 13 साल की बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला, डॉग बाइट के मामलों ने बढ़ाई चिंता, हैरान कर देगा आंकड़ा

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 6, 2025
in मध्यप्रदेश

देश में आवारा कुत्तों के आतंक और काटने के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. मध्य प्रदेश के सिवनी से डॉग बाइट का ताजा मामला सामने आया है. यहां कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत समनापुर गांव में 13 वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोंच-नोंचकर मार डाला. बच्ची अपनी सहेली के साथ खेत घूमने गई थी तभी मासूम पर अचानक कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया.

सहेली किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव की तरफ भागी. फिर बच्ची के माता पिता को जानकारी दी. जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह नोंच डाला था और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है.

घटना की जानकारी लगने के बाद कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी संतोष पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. परिजनों के अनुसार, अवनी अपनी सहेली के साथ खेत की ओर गई थी. इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों का झुंड वहां आ पहुंचा और बच्चियों पर हमला कर दिया. सहेली किसी तरह जान बचाकर गांव भागी और परिजनों को खबर दी. जब तक ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक कुत्तों ने अवनी को बुरी तरह नोच डाला था. घटनास्थल पर ही मासूम की मौत हो चुकी थी.

20 लाख लोग डॉग बाइट का शिकार

ऐसी घटना कोई पहली बार सामने नहीं आई है. देशभर से लगातार डॉग बाइट और कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं. नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के आंकड़ों के मुताबिक भारत में हर साल लगभग 17 से 20 लाख लोग डॉग बाइट का शिकार होते हैं. इनमें सबसे अधिक संख्या बच्चों की होती है, क्योंकि वे अक्सर कुत्तों के आसान निशाने बन जाते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट बताती है कि भारत में हर साल लगभग 18 से 20 हजार लोगों की मौत रेबीज से होती है और इनमें अधिकांश मामले आवारा कुत्तों के काटने से जुड़े होते हैं.

वही पूरे मामले में थाना प्रभारी संतोष पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्रशासन को भी इस संबंध में अवगत कराया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक है, कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. फिलहाल इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया है.

Previous Post

अन्नदाता की मुस्कान राज्य की ताकत… CM मोहन यादव ने आपदा प्रभावित किसानों को दी बड़ी राहत

Next Post

2028 तक लाडली बहना को 3000 रुपये देंगे, कांग्रेस के सवाल पर बोले सीएम मोहन यादव

Related News

उज्जैन

देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती

September 21, 2026
जबलपुर

जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक मेँ जन जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

September 20, 2026
देवास

देवास में ऑपरेशन प्रहार का असर, 12.5 इंच के धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

September 20, 2026
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा जनहित एवं छात्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

September 19, 2026
उज्जैन

उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को मिली उज्जैन संभाग महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदार पॉलीथिन मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

September 19, 2026
देवास

देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल…

September 19, 2026
Next Post

2028 तक लाडली बहना को 3000 रुपये देंगे, कांग्रेस के सवाल पर बोले सीएम मोहन यादव

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)