Monday, October 26, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
शादी के नाम पर कथित ठगी! 7 महीने में 25 दूल्हे निशाने पर? भोपाल से 23 वर्षीय महिला गिरफ्तार धार के सरदारपुर में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की इंदौर संभागीय विशेष बैठक सीधी के बकवा गांव में कर्मा-शैला नृत्य बना आजीविका का साधन, संजय टाइगर रिजर्व के होमस्टे से जुड़ेगा ... पन्ना जिले में खत्म हुआ 10 साल का इंतजार, पहली बार देवेंद्रनगर पहुंची मेमू ट्रेन मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा, तीन साल के लिए होगा रजिस्ट्रेशन; गड़बड़ी मिलने पर होगा र... भोपाल में 'न्यायधारा' केंद्र की शुरुआत, पारिवारिक और संपत्ति विवादों का होगा आपसी सुलह से समाधान क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के कार्यक्रम में पहुंचे बृजभूषण सिंह, PoK और ओवैसी को लेकर कही बड़ी बात अंकिता केस में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर दबिश, बिना लोकल पुलिस सूचना के ले जाने का दावा देवास में एसपी पुनीत गेहलोद के निर्देश पर कार्रवाई, पूनमचंद और मनोहर चढ़े पुलिस के हत्थे आगर मालवा के तनोडिया में श्वानों का खौफ, ग्राम पंचायत और प्रशासन से कुत्ता-मुक्त करने की अपील

रूसी तेल से भारतीय रिफाइनरी कमा रही है तगड़ा मुनाफा, एथेनॉल मिलाना बना गेमचेंजर

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 24, 2025
in व्यापार

भारत के तेल रिफाइनरी लगातार पेट्रोल और डीजल का निर्यात बढ़ा रही हैं, जो अब कई सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. इसकी बड़ी वजह है कच्चे तेल की प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ना और घरेलू स्तर पर पेट्रोल में ज्यादा एथेनॉल मिलाना. इससे देश के भीतर खपत कम हुई और अतिरिक्त ईंधन को विदेश भेजना आसान हो गया.

रूस से सस्ता तेल और यूरोप की बढ़ती डिमांड

भारत अपनी जरूरत का लगभग एक-तिहाई कच्चा तेल रूस से खरीदता है. यूरोप और अमेरिका द्वारा रूस पर लगे प्रतिबंधों के बाद भारत ने डिस्काउंट पर तेल खरीदकर रिफाइनिंग शुरू की और अब बचे हुए पेट्रोल-डीजल को निर्यात कर रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक, यह निर्यात यूरोप की सर्दियों में हीटिंग ऑयल की डिमांड पूरी करने में मदद करेगा और साथ ही भारत की रिफाइनिंग कंपनियों के मुनाफे को भी बढ़ाएगा.

प्रोसेसिंग और निर्यात का रिकॉर्ड

कंसल्टेंसी वुड मैकेंज़ी के अनुसार, इस साल भारत की कच्चे तेल की प्रोसेसिंग क्षमता 1.3 से 1.6 लाख बैरल प्रतिदिन बढ़कर लगभग 55.1 लाख बैरल प्रतिदिन हो जाएगी. पेट्रोल का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर 4 लाख बैरल प्रतिदिन तक पहुंच सकता है. डीजल (गैसोइल) का निर्यात भी 4 साल के उच्च स्तर पर जाने की संभावना है, खासकर यूरोप की जरूरतों को देखते हुए. डेटा प्रोवाइडर Kpler के मुताबिक, 2025 में भारत का पेट्रोल निर्यात औसतन 3.87 लाख बैरल प्रतिदिन रहेगा, जो ज्यादातर एशियाई देशों को जाएगा.

एथेनॉल ब्लेंडिंग का बड़ा रोल

भारत ने इस साल पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाना शुरू किया है, जो 2023 में सिर्फ 12% था. घरेलू खपत में इस बदलाव से पेट्रोल की मांग कम हुई और निर्यात बढ़ा. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और मैंगलोर रिफाइनरी जैसी कंपनियां एशिया में बढ़े मुनाफे का फायदा उठाते हुए निर्यात में तेजी ला रही हैं. इस साल की शुरुआत से ही एशियाई बाजार में पेट्रोल मार्जिन 51% बढ़कर 1112 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है.

यूरोप के लिए डीजल का बड़ा सौदा

यूरोप की सर्दियों में डीजल और हीटिंग ऑयल की मांग बढ़ने वाली है. वहीं, यूरोप और मिडल ईस्ट में रिफाइनरी मेन्टेनेंस के चलते ग्लोबल सप्लाई टाइट हो सकती है. वुड मैकेंज़ी का अनुमान है कि 2025 में भारत का डीजल निर्यात 6.1 से 6.3 लाख बैरल प्रतिदिन रहेगा, जबकि Kpler ने इसे 5.6 लाख बैरल प्रतिदिन आंका है.

हाल ही में रिलायंस ने अगस्त के अंत में करीब 20 लाख बैरल डीजल एक बड़े टैंकर (VLCC) के जरिए यूरोप भेजा, जो आमतौर पर छोटे जहाजों से होता है. यह कदम बड़े पैमाने पर सप्लाई की तैयारी का संकेत देता है.

आगे क्या?

यूरोप ने जुलाई में रूस पर नए प्रतिबंध लगाते हुए कहा है कि वह छह महीने की ट्रांजिशन अवधि के बाद रूसी कच्चे तेल से बने पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का आयात बंद कर देगा. इसका फायदा भारत जैसे देशों को होगा, क्योंकि उनकी सप्लाई की मांग और ज्यादा बढ़ सकती है.

Previous Post

आ गया कमाल का फीचर, आपकी भाषा में ट्रांसलेट हो जाएगा मैसेज!

Next Post

वीजा आसान, जिंदगी मुश्किल…क्यों कामयाब नहीं होगा चीन का K-वीजा?

Related News

व्यापार

आईफोन खरीदने के नियमों में बड़ा बदलाव, एक ग्राहक अब एक बार में ऑर्डर कर सकेगा सिर्फ 2 iPhone

October 21, 2026
व्यापार

1,300 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी भी 1,600 रुपये टूटी; जानें गिरावट की मुख्य वजह

October 21, 2026
व्यापार

दिवाली और धनतेरस तक यूपीआई पर नहीं लगेगा मर्चेंट डिस्काउंट रेट, स्टीयरिंग कमेटी का फैसला

October 13, 2026
व्यापार

सोना या तेल: आज की दुनिया में कौन है असली ताकतवर?

January 15, 2026
व्यापार

ईरान पर अमेरिकी टैरिफ का भारत पर कोई प्रभाव नहीं, वजह सामने आई

January 14, 2026
व्यापार

भारत में बासमती चावल की कीमतों में गिरावट, ईरान टेंशन का असर

January 13, 2026
Next Post

वीजा आसान, जिंदगी मुश्किल…क्यों कामयाब नहीं होगा चीन का K-वीजा?

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)