Sunday, October 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
आगर मालवा के तनोडिया में श्वानों का खौफ, ग्राम पंचायत और प्रशासन से कुत्ता-मुक्त करने की अपील वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया शातिर चोर, इंडियन कॉफी हाउस के पास से चुराई गई बाइक और धारदार चाकू बराम... आगर मालवा में 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान टोली गठित; डॉ. राहुल जैन को कमान सूरत ग्रामीण पुलिस ने इंदौर के निपानिया से दबोचा 25 वर्षीय मयंक जैन, कडोदरा थाने का था फरार आरोपी इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ शातिर अपराधी श्याम बैरागी गिरफ्... ट्रेन में सीटी बजाने से मना करने पर TTE पर हमला, रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल पानी की कमी के बीच बुंदेलखंड में पूर्वजों की थ्योरी पर लौटे किसान, एक-दो पानी में तैयार होगी गेहूं क... पदोन्नति के बाद समीक्षा में फंसे अधिकारी, 12 इंस्पेक्टर समेत 15 की रुकी डीएसपी रैंक उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वरदान बना लव-कुश चौराहा फ्लाई ओवर, आवागमन हुआ आसान 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' से गरमाई राजनीति, अयोध्या में होगा 950 किलोमीटर यात्रा का समापन

आज BJP का दूसरा नाम पेपर चोर, आंखें मूंद बैठी है सरकार… उत्तराखंड पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 26, 2025
in देश

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी की हरिद्वार से गिरफ्तारी हो चुकी है और सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला किया है और उसको वोट चोर के बाद पेपर चोर बताया है.

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘आज BJP का दूसरा नाम पेपर चोर है. देशभर में बार-बार होने वाले पेपर लीक ने करोड़ों मेहनती युवाओं की जिंदगी और सपनों को तबाह कर दिया है. उत्तराखंड का UKSSSC पेपर लीक इसका ताजा उदाहरण है. लाखों युवाओं ने दिन-रात मेहनत की, लेकिन BJP ने चोरी से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया.’

बेरोजगारी आज देश की सबसे बड़ी समस्या- राहुल गांधी

गांधी ने कहा, ‘हम लगातार मांग कर रहे हैं कि पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत और पारदर्शी सिस्टम बनाया जाए, लेकिन मोदी सरकार इस पर आंखें मूंदकर बैठी है क्योंकि उन्हें युवाओं की बेरोजगारी की नहीं, बल्कि अपनी सत्ता की चिंता है. बेरोजगारी आज देश की सबसे बड़ी समस्या है और यह सीधे तौर पर वोट चोरी से जुड़ी है. पेपर चोरों को पता है कि अगर युवाओं को रोजगार नहीं भी मिलेगा, तो भी वे चुनाव में वोट चोरी करके सत्ता में बने रहेंगे.’

उन्होंने कहा, ‘युवा सड़कों पर हैं और नारा दे रहे हैं “पेपर चोर, गद्दी छोड़.” यह सिर्फ युवाओं की नौकरी की लड़ाई नहीं है, यह न्याय और लोकतंत्र की लड़ाई है. मैं हर छात्र और युवा के साथ इस न्याय की लड़ाई में मजबूती से खड़ा हूं.’

पेपर के तीन पन्ने हो गए थे वायरल

वहीं, उत्तराखंड UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर राज्य में जमकर हंगामा बरपा. आरोप लगे कि परीक्षा के प्रश्नपत्र के तीन पन्नों के स्क्रीनशॉट वॉट्सऐप पर वायरल हो गए. इसको लेकर छात्रों ने देहरादून की सड़कों पर प्रदर्शन किया. हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी खालिद मलिक को गरिफ्तार कर देहरादून के अधिकारियों को सौंप दिया. पुलिस ने उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों के नियंत्रण एवं रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2023 के तहत पहले ही मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने आरोपी को लेकर क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि कि मलिक हरिद्वार के आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में मुख्य द्वार पर जांच से बचने के लिए पिछली दीवार फांदकर घुसा था. इस कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया था. आरोपी ने अपने मोजों में एक पतला मोबाइल फोन छिपाया, उससे परीक्षा के प्रश्नपत्र के तीन पन्नों की तस्वीर खींची और शौचालय से अपनी बहन सबिया को तस्वीरें भेजीं. मलिक तस्वीरें भेजने के लिए शौचालय का इस्तेमाल करने के बहाने दो बार हॉल से बाहर गया था. इसके बाद सबिया ने टिहरी में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन चौहान को तस्वीरें भेज दीं और मलिक के साथ पहले से तय समझौते के अनुसार उन्हें हल करने को कहा.

मलिक ने चौहान को बताया था कि उसकी बहन हिना को कुछ सवालों में मदद चाहिए. हालांकि, चौहान को संदेह हुआ और उन्होंने तस्वीरें किसी अन्य व्यक्ति को भेज दीं, जिसने उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया. वहीं, पुलिस ने मलिक की बहन को परीक्षा केंद्र के अंदर ली गई उसकी तस्वीरें को कथित तौर पर फॉरवर्ड करने के आरोप में हिरासत में लिया.

Previous Post

‘रंगला पंजाब’ की ओर बढ़ा पंजाब सरकार एक नया कदम : ₹125 करोड़ से गांवों में बनेंगे आधुनिक पंचायत घर और आम सेवा केंद्र

Next Post

आपकी याचिका विचार लायक नहीं…मानहानि केस में समीर वानखेड़े से बोला कोर्ट

Related News

जबलपुर

कटनी के महगवां में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की सराहनीय पहल, आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं विद्यार्थियों को किया जागरूक

October 24, 2026
देश

कांग्रेस नेता विकास चौधरी हत्याकांड का आरोपी गैंगस्टर अमेरिका में गिरफ्तार, उम्रकैद की सजा के बाद भागा था विदेश

October 24, 2026
देश

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 लोगों की मौत और सैकड़ों घर जमींदोज

October 23, 2026
दिल्ली/NCR

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में झमाझम बारिश के आसार, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

October 22, 2026
देश

यूरोपीय देशों में हिंसक प्रदर्शनों का तांडव, पेरिस से लेकर मिलान तक कर्फ्यू और सेना की तैनाती

October 21, 2026
उज्जैन

दशहरे पर मानवता की मिसाल: मासूम बच्चे की मदद के लिए आगे आई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की साधना सेठी

October 20, 2026
Next Post

आपकी याचिका विचार लायक नहीं…मानहानि केस में समीर वानखेड़े से बोला कोर्ट

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)