Monday, October 12, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले कोच गौतम गंभीर ने किए महाकाल के दर्शन, होलकर स्टेडियम तैयार मेट्रो निर्माण और रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से यातायात प्रभावित, वैकल्पिक रास्तों के लिए भटक रहे वाहन ... शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के भोजन में निकली छिपकली, 13 बच्चे बीमार होने पर जेपी अस्पताल में भर्... मंत्री चैतन्य काश्यप की मां राजकुँवर बाई काश्यप का निधन, रतलाम में दी जाएगी अंतिम विदाई शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी दिलीप पंडित के खिलाफ मामला दर्ज टीकमगढ़ में पुलिस अधिकारी पर भड़के लोग, 25 साल पुरानी परंपरा को लेकर गरमाया मामला डीडी नगर थाने में दो बहनों ने खुद पर डाला डीजल, पुलिसकर्मियों से हुई झूमाझटकी ट्रैवल मार्ट में टूटे सभी रिकॉर्ड, 10,263 बी2बी बैठकों और 34 देशों की भागीदारी से वैश्विक फलक पर चमक... कोलकाता के कलाकार तराश रहे मां का वही पुराना सौम्य स्वरूप, चांदी के आभूषण चढ़ाने की है अनूठी परंपरा श्योपुर में तेज रफ्तार ऑटो का कहर, देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

आज BJP का दूसरा नाम पेपर चोर, आंखें मूंद बैठी है सरकार… उत्तराखंड पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 26, 2025
in देश

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी की हरिद्वार से गिरफ्तारी हो चुकी है और सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला किया है और उसको वोट चोर के बाद पेपर चोर बताया है.

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘आज BJP का दूसरा नाम पेपर चोर है. देशभर में बार-बार होने वाले पेपर लीक ने करोड़ों मेहनती युवाओं की जिंदगी और सपनों को तबाह कर दिया है. उत्तराखंड का UKSSSC पेपर लीक इसका ताजा उदाहरण है. लाखों युवाओं ने दिन-रात मेहनत की, लेकिन BJP ने चोरी से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया.’

बेरोजगारी आज देश की सबसे बड़ी समस्या- राहुल गांधी

गांधी ने कहा, ‘हम लगातार मांग कर रहे हैं कि पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत और पारदर्शी सिस्टम बनाया जाए, लेकिन मोदी सरकार इस पर आंखें मूंदकर बैठी है क्योंकि उन्हें युवाओं की बेरोजगारी की नहीं, बल्कि अपनी सत्ता की चिंता है. बेरोजगारी आज देश की सबसे बड़ी समस्या है और यह सीधे तौर पर वोट चोरी से जुड़ी है. पेपर चोरों को पता है कि अगर युवाओं को रोजगार नहीं भी मिलेगा, तो भी वे चुनाव में वोट चोरी करके सत्ता में बने रहेंगे.’

उन्होंने कहा, ‘युवा सड़कों पर हैं और नारा दे रहे हैं “पेपर चोर, गद्दी छोड़.” यह सिर्फ युवाओं की नौकरी की लड़ाई नहीं है, यह न्याय और लोकतंत्र की लड़ाई है. मैं हर छात्र और युवा के साथ इस न्याय की लड़ाई में मजबूती से खड़ा हूं.’

पेपर के तीन पन्ने हो गए थे वायरल

वहीं, उत्तराखंड UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर राज्य में जमकर हंगामा बरपा. आरोप लगे कि परीक्षा के प्रश्नपत्र के तीन पन्नों के स्क्रीनशॉट वॉट्सऐप पर वायरल हो गए. इसको लेकर छात्रों ने देहरादून की सड़कों पर प्रदर्शन किया. हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी खालिद मलिक को गरिफ्तार कर देहरादून के अधिकारियों को सौंप दिया. पुलिस ने उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों के नियंत्रण एवं रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2023 के तहत पहले ही मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने आरोपी को लेकर क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि कि मलिक हरिद्वार के आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में मुख्य द्वार पर जांच से बचने के लिए पिछली दीवार फांदकर घुसा था. इस कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया था. आरोपी ने अपने मोजों में एक पतला मोबाइल फोन छिपाया, उससे परीक्षा के प्रश्नपत्र के तीन पन्नों की तस्वीर खींची और शौचालय से अपनी बहन सबिया को तस्वीरें भेजीं. मलिक तस्वीरें भेजने के लिए शौचालय का इस्तेमाल करने के बहाने दो बार हॉल से बाहर गया था. इसके बाद सबिया ने टिहरी में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन चौहान को तस्वीरें भेज दीं और मलिक के साथ पहले से तय समझौते के अनुसार उन्हें हल करने को कहा.

मलिक ने चौहान को बताया था कि उसकी बहन हिना को कुछ सवालों में मदद चाहिए. हालांकि, चौहान को संदेह हुआ और उन्होंने तस्वीरें किसी अन्य व्यक्ति को भेज दीं, जिसने उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया. वहीं, पुलिस ने मलिक की बहन को परीक्षा केंद्र के अंदर ली गई उसकी तस्वीरें को कथित तौर पर फॉरवर्ड करने के आरोप में हिरासत में लिया.

Previous Post

‘रंगला पंजाब’ की ओर बढ़ा पंजाब सरकार एक नया कदम : ₹125 करोड़ से गांवों में बनेंगे आधुनिक पंचायत घर और आम सेवा केंद्र

Next Post

आपकी याचिका विचार लायक नहीं…मानहानि केस में समीर वानखेड़े से बोला कोर्ट

Related News

उज्जैन

अपैक्स कॉन्वेंट स्कूल भैरवगढ़ में 400 बच्चों के लिए भोजन सेवा का आयोजन, अतिथियों ने भोजन परोसकर दिया सेवा का संदेश

October 10, 2026
आगर

नगर पालिका आगर में लोक उपयोगी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

October 10, 2026
उज्जैन

ध्वनि प्रदूषण एवं डीजे की तेज आवाज पर रोक लगाने की मांग, प्रदेश सचिव ने डिप्टी कलेक्टर जबलपुर को सौंपा ज्ञापन

October 9, 2026
उज्जैन

साइबर अपराधों से बचाव के लिए रीट एजुकेशन इंस्टिट्यूट में जागरूकता सेमिनार आयोजित

October 9, 2026
इंदौर

खजराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CEIR पोर्टल की मदद से 7 गुम मोबाइल ढूंढकर स्वामियों को लौटाए

October 9, 2026
उज्जैन

उज्जैन पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, तराना अनुभाग में 33 स्थायी और गिरफ्तारी वारंट हुए तामील

October 9, 2026
Next Post

आपकी याचिका विचार लायक नहीं…मानहानि केस में समीर वानखेड़े से बोला कोर्ट

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)