भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी, 55 देशों में वीज़ा-फ्री यात्रा
दुनिया के पासपोर्ट की रैंकिंग जारी करने वाली संस्था Henley Passport Index ने वर्ष 2026 की सूची जारी कर दी है।
इसमें भारतीय पासपोर्ट की स्थिति में सुधार दर्ज किया गया है।
🔹 भारत की रैंकिंग 2026 में 80वें स्थान पर पहुंच गई, जो वर्ष 2025 में 85वें स्थान पर थी।
🔹 यानी भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में 5 स्थान का उछाल आया है।
🔹 भारतीय पासपोर्ट धारक अब 55 देशों में वीज़ा-फ्री, वीज़ा ऑन अराइवल या ई-ट्रैवल ऑथराइजेशन के साथ यात्रा कर सकते हैं।
हालांकि पिछले वर्ष यह संख्या 57 थी, लेकिन रैंकिंग में सुधार को सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
📌 वर्ष 2006 में भारत 71वें स्थान पर था, बाद में गिरावट आई, अब फिर से मिड-टियर कैटेगरी में मजबूती दिख रही है।
🌍 टॉप पासपोर्ट रैंकिंग (2026)
🥇 Singapore – 192 देशों में वीज़ा-फ्री एक्सेस
🥈 Japan और South Korea – 188 देशों में एंट्री
🥉 Denmark, Switzerland, Sweden, Spain, Luxembourg – 186 देशों में एक्सेस
✨ United Arab Emirates ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2006 से अब तक 57 स्थान की छलांग लगाई और 5वें स्थान पर पहुंचा।
🇺🇸 United States का पासपोर्ट 10वें स्थान पर लौट आया है।








