Saturday, June 27, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा

शांति का रास्ता? गाजा-इजराइल युद्ध पर ट्रंप की पहल का मोदी ने किया समर्थन

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 30, 2025
in विदेश

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी बैठक खत्म होने के बाद इसे ‘ऐतिहासिक दिन’ बताया. इसके बाद गाजा को लेकर ट्रंप ने 20-सूत्रीय डील को पेश किया. इसको लेकर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने ट्रंप के प्लान का स्वागत किया है. प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई है कि इससे दोनों पक्ष सहमत होंगे और शांति का रास्ता अपनाएंगे.

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से गाजा युद्ध को खत्म करने के लिए एक व्यापक प्लान की घोषणा का स्वागत करते हैं. यह फिलिस्तीनी और इजराइली लोगों के साथ-साथ व्यापक पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक और स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का एक व्यवहार्य मार्ग प्रदान करता है. हमें उम्मीद है कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रंप की पहल के पीछे एकजुट होंगे और युद्ध को खत्म करने और शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास का समर्थन करेंगे.’

 

इजराइल-गाजा युद्ध पर भारत का रुख

विदेश मंत्रालय (MEA) ने इजराइल-हमास संघर्ष पर भारत के दृढ़ रुख को दोहराया और तत्काल युद्धविराम, बंधकों की बिना शर्त रिहाई और मानवीय सहायता की निर्बाध आपूर्ति की अपील की. विदेश मंत्रालय ने द्वि-राज्य समाधान का भी समर्थन किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘संघर्ष पर हमारा रुख स्पष्ट और एकरूप रहा है. इसमें कोई बदलाव नहीं आया है. हम युद्धविराम बंधकों की बिना शर्त रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता की निरंतर आपूर्ति का आह्वान करते रहेंगे.”

ट्रंप का 20 सूत्रीय प्लान

बीते दिन ट्रंप ने नेतन्याहू के साथ एक बैठक की और उस प्लान पर चर्चा की, जिससे गाजा में युद्ध समाप्त हो सकता है. एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक 20-सूत्रीय प्लान जारी किया, जिसमें इजराइल और हमास दोनों की ओर से इस योजना को स्वीकार करने पर संघर्ष को तुरंत समाप्त करना शामिल है. एक बार प्लान को स्वीकृति मिल जाने के बाद इजराइली सेना को बंधकों की रिहाई की तैयारी के लिए सहमत रेखा पर वापस लौटना होगा.

इस प्रस्ताव के तहत हवाई हमलों और गोलाबारी सहित सभी सैन्य गतिविधियां रोक दी जाएंगी और बैटल लाइन्स तब तक स्थिर रहेंगी जब तक कि चरणबद्ध वापसी की शर्तें पूरी नहीं हो जातीं. इस योजना का उद्देश्य फिलिस्तीन में एक अस्थायी गवर्निंग बोर्ड की स्थापना करना भी है, जिसकी अध्यक्षता ट्रंप और पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर करेंगे. 20-सूत्रीय योजना के अनुसार, एक बार सभी बंधकों को रिहाई के बाद हमास के उन सदस्यों को माफी दे दी जाएगी जो शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए प्रतिबद्ध हैं और हथियार को छोड़ेंगे.

Previous Post

बिहार चुनावी तैयारी: SIR की फाइनल वोटर लिस्ट से हटे कितने नाम? खुलासा आज

Next Post

Gen Z का गुस्सा फूटा, बिजली-पानी संकट पर गिर गई सरकार

Related News

विदेश

विदेश मंत्री का आरोप: ईरान प्रदर्शन के नाम पर AI वीडियो से हो रहा दुष्प्रचार

January 15, 2026
विदेश

गाजा संघर्ष: UAE द्वारा इजराइल को मदद देने का मामला लीक दस्तावेज में सामने आया

January 14, 2026
विदेश

इजराइल की मोसाद पर ईरान में आग भड़काने का आरोप, सबूत हुए सार्वजनिक

January 13, 2026
विदेश

सीमा पर तनाव: LoC पर ड्रोन गतिविधियां तेज, US के साथ पाकिस्तानी सैन्य ड्रिल

January 12, 2026
विदेश

बगावत में 500 की मौत, ईरान तनाव बढ़ा; ट्रंप की कार्रवाई पर सस्पेंस

January 12, 2026
विदेश

लंदन में झंडा विवाद: इस्लामिक हटाया, शेर-सूरज वाला लहराया; अंतर समझें

January 11, 2026
Next Post

Gen Z का गुस्सा फूटा, बिजली-पानी संकट पर गिर गई सरकार

फॉलो करें

0 1 7 6 4 5
Users Today : 3
Total Users : 17645
Views Today : 3
Total views : 30868
Who's Online : 0
Server Time : June 27, 2026 2:42 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.