Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

पति बना देवदूत: पुल से लटक रही थी पत्नी, नहर में गिरने से पहले पति ने खींच लिया ऊपर, कैसे बचाई जान, जानें पूरा वाकया

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 16, 2025
in उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश इटावा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता ने चलती बाइक से छलांग लगा दी. फिर नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की. गनीमत ये रही कि ऐन वक्त पर उसके पति ने उसका हाथ थाम लिया. आस-पास के लोग भी वहां आए. उन्होंने पुल से लटक रही महिला को कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह ऊपर खींच लिया. ऐसे महिला की जान बच पाई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

मामला जसवंतनगर थाना क्षेत्र का है. दरअसल, महिला बाइक पर बैठकर पति के साथ ससुराल से मायके जा रही थी. तभी उसका पति से विवाद हो गया. महिला ने अचानक चलती बाइक से छलांग लगा दी. फिर पुल के पास जाकर नहर में छलांग लगाने लगी. मगर पति की तत्परता और राहगीर की सूझबूझ ने एक जिंदगी को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया.

जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के पेंगू गांव निवासी मंजू कुमारी पत्नी विकास कुमार बुधवार को अपने पति विकास कुमार और सास के साथ ससुराल भरथना कंधेसी से मायके सिरसागंज जा रही थी. रास्ते में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हो गई.

पति ने पत्नी की बचा ली जान

इसी दौरान जब तीनों जसवंतनगर क्षेत्र के मलाजनी के पास भोगनीपुर गंग नहर पुल पर पहुंचे, तो गुस्से में मंजू ने अचानक बाइक से छलांग लगाई और नहर में कूदने का प्रयास किया. पति ने बिना एक पल गंवाए दौड़कर पत्नी का हाथ पकड़ लिया. तभी पुल से गुजर रहे एक राहगीर ने भी मदद की और दोनों ने मिलकर महिला को खींचकर ऊपर ले आए. एक सेकंड की भी देर होती तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

मामूली सी बात पर हुआ था विवाद

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसके चलते महिला ने यह कदम उठाने की कोशिश की. पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया और थाने लाकर पूछताछ की. इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई. कुछ समय बाद परिजन ताने पहुंचे. फिर मंजू को अपने साथ ले गए.

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि परिजनों के अनुसार मंजू को गुस्सा बहुत जल्दी आता है और इसी कारण उसने आवेश में यह कदम उठाने का प्रयास किया था. फिलहाल महिला सुरक्षित है और परिवार के साथ है.

Previous Post

बीजेपी का ‘अजीब दांव’: राघोपुर में बार-बार हार रहे सतीश यादव पर फिर भरोसा क्यों? तेजस्वी के खिलाफ क्या है बीजेपी की ‘सीक्रेट’ रणनीति?

Next Post

28 किन्नरों ने क्यों उठाया ऐसा कदम? इंदौर में सामूहिक सुसाइड की कोशिश से सनसनी, फिनाइल पीने के बाद विवाद का खुलासा

Related News

उत्तरप्रदेश

प्रतापगढ़ में कोहराम: कुआं खोदते समय भरभराकर गिरी मिट्टी, मलबे में दबे 4 मजदूर; एक ने तोड़ा दम

January 25, 2026
उत्तरप्रदेश

जोरदार धमाके से दहला इलाका: 10 दुकानों में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला मलबा; लाखों का सामान जलकर खाक

January 24, 2026
उत्तरप्रदेश

बिल्डर निर्मल सिंह की बढ़ी मुश्किलें: इंजीनियर की मौत मामले में पुलिस ने दी दबिश, वारंट जारी होते ही हुआ फरार!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद: पति की जीभ काटने वाली पत्नी के बिगड़े बोल- ‘नामर्द है वो, बाहर आते ही…’, जेल जाने का भी नहीं पछतावा!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

बरेली में दलित युवक की हत्या से भारी बवाल, हाईवे जाम कर प्रदर्शन; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

January 21, 2026
उत्तरप्रदेश

राजा भैया और भानवी सिंह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट को दिया 4 महीने का अल्टीमेटम

January 19, 2026
Next Post

28 किन्नरों ने क्यों उठाया ऐसा कदम? इंदौर में सामूहिक सुसाइड की कोशिश से सनसनी, फिनाइल पीने के बाद विवाद का खुलासा

फॉलो करें

0 1 5 2 5 7
Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 8:33 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.