Monday, August 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं 11 साल की बच्ची बनी दुल्हन, 13 साल में माँ. कोर्ट के फैसले ने बदल दी ज़िंदगी! 🚔 नेमावर पुलिस की संवेदनशील पहल, अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को सौंपा शव 🏆 आगर मालवा: "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न नेवरी पंचायत की बड़ी लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? विधवा-दिव्यांग महिला आज भी बेघर 🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज

बरेली में दलित युवक की हत्या से भारी बवाल, हाईवे जाम कर प्रदर्शन; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 21, 2026
in उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा गांव के रहने वाले 26 वर्षीय दलित युवक राहुल सागर की दबंगों ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. एक हफ्ते तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद राहुल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जैसे ही युवक की मौत की खबर गांव और आसपास के इलाकों में फैली, लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला.

राहुल की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस के सामने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और न्याय की मांग की. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.

उधार के पैसे मांगने पर हुआ हमला

परिजनों का आरोप है कि घटना 14 जनवरी की है. राहुल के पिता पप्पू ने बताया कि राहुल अपने साले के अस्पताल के बिल के लिए घर से 30 हजार रुपए लेकर निकला था. रास्ते में वह अपने दो साथियों लालू और सचिन के साथ एक व्यक्ति भीमा से मिलने गया था. भीमा पर राहुल के 20 हजार रुपए उधार थे, जिसे वह काफी समय से मांग रहा था.

जब राहुल ने पैसे लौटाने की बात की तो भीमा नाराज हो गया. इसी बात पर भीमा ने अपने साथी लकी लभेड़ा और आकाश ठाकुर को बुला लिया. तीनों ने मिलकर राहुल को काशीराम पार्क के पास घेर लिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. राहुल को तब तक मारा गया, जब तक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर नहीं गया.

हमले के दौरान आरोपियों ने राहुल से 30 हजार रुपए और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया. राहुल के साथ मौजूद उसके दोस्तों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी. किसी तरह राहुल को वहां से उठाकर पहले अभिराम अस्पताल और फिर नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इलाज के दौरान मौत, पुलिस पर उठे सवाल

राहुल की हालत बेहद गंभीर थी. डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई. राहुल की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है. परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया. उनका कहना है कि जब राहुल अस्पताल में भर्ती था, उस समय पुलिस मामले को रफा-दफा करने और समझौते का दबाव बना रही थी.

इसी नाराजगी के चलते गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और जिन पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती, उन पर भी कार्रवाई हो. लोगों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय का भरोसा नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

राहुल मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. उसकी मौत से घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है. वह अपने पीछे पत्नी शिवानी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है. सबसे छोटा बच्चा महज 15 दिन का है. बड़े बेटे आर्यन की उम्र चार साल और दूसरे बेटे देव की उम्र ढाई साल है. इन मासूमों को अभी यह भी समझ नहीं है कि उनके पिता अब कभी लौटकर नहीं आएंगे.

पूरे गांव में शोक का माहौल है. हर आंख नम है और हर जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर गरीब और दलित परिवार को कब इंसाफ मिलेगा. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.

Previous Post

महाकाल भक्तों को बड़ी सौगात, नई वेबसाइट लॉन्च; अब घर बैठे मिलेंगी ये सुविधाएं

Next Post

भागीरथपुरा कांड में हाईकोर्ट का सख्त आदेश, टेंडर और प्रदूषण बोर्ड के रिकॉर्ड सील करने के निर्देश

Related News

उत्तरप्रदेश

प्रतापगढ़ में कोहराम: कुआं खोदते समय भरभराकर गिरी मिट्टी, मलबे में दबे 4 मजदूर; एक ने तोड़ा दम

January 25, 2026
उत्तरप्रदेश

जोरदार धमाके से दहला इलाका: 10 दुकानों में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला मलबा; लाखों का सामान जलकर खाक

January 24, 2026
उत्तरप्रदेश

बिल्डर निर्मल सिंह की बढ़ी मुश्किलें: इंजीनियर की मौत मामले में पुलिस ने दी दबिश, वारंट जारी होते ही हुआ फरार!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद: पति की जीभ काटने वाली पत्नी के बिगड़े बोल- ‘नामर्द है वो, बाहर आते ही…’, जेल जाने का भी नहीं पछतावा!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

राजा भैया और भानवी सिंह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट को दिया 4 महीने का अल्टीमेटम

January 19, 2026
उत्तरप्रदेश

कल सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी, गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी का है मामला; बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

January 18, 2026
Next Post

भागीरथपुरा कांड में हाईकोर्ट का सख्त आदेश, टेंडर और प्रदूषण बोर्ड के रिकॉर्ड सील करने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 9 3 7 8
Users Today : 10
Total Users : 19378
Views Today : 10
Total views : 32829
Who's Online : 0
Server Time : August 24, 2026 5:01 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.