Tuesday, August 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं 11 साल की बच्ची बनी दुल्हन, 13 साल में माँ. कोर्ट के फैसले ने बदल दी ज़िंदगी! 🚔 नेमावर पुलिस की संवेदनशील पहल, अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को सौंपा शव 🏆 आगर मालवा: "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न नेवरी पंचायत की बड़ी लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? विधवा-दिव्यांग महिला आज भी बेघर 🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज

गाजियाबाद: पति की जीभ काटने वाली पत्नी के बिगड़े बोल- ‘नामर्द है वो, बाहर आते ही…’, जेल जाने का भी नहीं पछतावा!

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 23, 2026
in उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित मोदीनगर से एक खौफनाक और शर्मनाक वारदात सामने आई है. यहां एक पत्नी ने घरेलू विवाद और निजी रंजिश के चलते अपने पति की जीभ दांतों से काटकर अलग कर दी. आरोपी महिला ईशा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन जेल जाते समय उसके तेवर और खुलासे पुलिस के लिए भी चौंकाने वाले रहे. घटना मोदीनगर की संजयपुरी कॉलोनी की है.

सब्जी विक्रेता राम अवतार का बेटा विपिन (26) एक फैक्ट्री में काम करता है. उसकी शादी मई 2025 में मेरठ की रहने वाली ईशा से हुई थी. शादी के महज 7 महीने बाद ही 19 जनवरी की रात करीब 1 बजे ईशा ने कमरे में झगड़े के दौरान विपिन की जीभ काटकर उसे लहूलुहान कर दिया. विपिन को गंभीर हालत में मेरठ के सुभराती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार, सर्जरी के बावजूद विपिन के दोबारा सामान्य रूप से बोलने की संभावना बेहद कम है.

ईशा ने पति को नामर्द बताया

पुलिस हिरासत में ईशा ने अपने किए पर पछतावा जताना तो दूर, उल्टा पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगा डाले. बोली- मेरा पति नामर्द था, उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. मैंने शादी के वक्त ही मना किया था कि मुझे यह लड़का पसंद नहीं है, लेकिन घरवालों ने जबरदस्ती शादी करा दी. विपिन शराब पीकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता था और मुझ पर शक करता था.

ईशा ने यह भी स्वीकार किया कि शादी के बाद भी वह मेरठ में अपने पुराने बॉयफ्रेंड के संपर्क में थी और अक्सर उससे मिलती थी. उसने कहा कि वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहती है और जेल से बाहर आकर अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी.

सोशल मीडिया और रील बनी विवाद की जड़

पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि विवाद की एक बड़ी वजह सोशल मीडिया थी. ईशा को इंस्टाग्राम पर रील (Reels) बनाना और फेसबुक चलाना पसंद था, जिसका विपिन विरोध करता था. वो ईशा का फोन चेक करता था और उसे रील बनाने से मना करता था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर गाली-गलौज और मारपीट होती थी.

सास का आरोप- बॉयफ्रेंड के लिए रची साजिश

वहीं, विपिन की मां गीता और पिता राम अवतार का कहना है कि ईशा शुरू से ही उनके बेटे को नापसंद करती थी. वो कहती थी कि विपिन उसे हाथ न लगाए. ससुराल वालों के अनुसार, ईशा अधिकतर समय अपने मायके में रहती थी और जब भी विपिन उसे लेने जाता, वो आने से मना कर देती थी. 19 जनवरी की रात हुए झगड़े के बाद ईशा ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं.

जेल जाते वक्त भी नहीं था पछतावा

बुधवार सुबह जब पुलिस ईशा को कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी, तब उसने पुलिसकर्मियों से पूछा- क्या मैं 10 दिन में बाहर आ जाऊंगी? मैंने पति पर हमला थोड़े ही किया है, सिर्फ जीभ ही तो काटी है. ईशा ने यह भी धमकी दी कि वह बाहर आकर ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक संबंधों का केस दर्ज कराएगी.

पुलिस की कार्रवाई

मोदीनगर थाना प्रभारी (SHO) आनंद प्रकाश ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अस्पताल में भर्ती विपिन के बयान दर्ज करने की कोशिश की जा रही है.

Previous Post

High Court की फटकार के बाद झुकी सत्ता: मंत्री भरत गोगावले का बेटा करेगा सरेंडर, कोर्ट ने पूछा था- ‘क्या CM लाचार हैं?’

Next Post

राज्य और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस जारी; यहाँ से डाउनलोड करें Direct PDF।

Related News

उत्तरप्रदेश

प्रतापगढ़ में कोहराम: कुआं खोदते समय भरभराकर गिरी मिट्टी, मलबे में दबे 4 मजदूर; एक ने तोड़ा दम

January 25, 2026
उत्तरप्रदेश

जोरदार धमाके से दहला इलाका: 10 दुकानों में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला मलबा; लाखों का सामान जलकर खाक

January 24, 2026
उत्तरप्रदेश

बिल्डर निर्मल सिंह की बढ़ी मुश्किलें: इंजीनियर की मौत मामले में पुलिस ने दी दबिश, वारंट जारी होते ही हुआ फरार!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

बरेली में दलित युवक की हत्या से भारी बवाल, हाईवे जाम कर प्रदर्शन; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

January 21, 2026
उत्तरप्रदेश

राजा भैया और भानवी सिंह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट को दिया 4 महीने का अल्टीमेटम

January 19, 2026
उत्तरप्रदेश

कल सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी, गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी का है मामला; बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

January 18, 2026
Next Post

राज्य और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस जारी; यहाँ से डाउनलोड करें Direct PDF।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 9 4 1 8
Users Today : 20
Total Users : 19418
Views Today : 21
Total views : 32871
Who's Online : 0
Server Time : August 25, 2026 7:58 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.