देवास। माता चामुंडा टेकरी के पुजारियों ने महाकाल मंदिर में साधु के साथ अभद्रता का विरोध जताते हुए अभिमन्यु पुजारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा है। नाथ संप्रदाय ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर महाकाल मंदिर के पुजारी पर कार्रवाई करने की मांग की। नाथ संप्रदाय पुजारी परिवार टेकरी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में ऋणमुक्तेश्वर के महंत योगी पीर महावीर नाथ और गोरखपुर से आए साधु-संतों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि मंदिर के पुजारी महेश ने उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें गर्भगृह से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इसी को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारी पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। नाथ संप्रदाय ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर और उचित कार्रवाई की अपील भी की है।
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह गर्भगृह में संत और मंदिर के पुजारी भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में गाली गलौज, धक्का-मुक्की और हाथापाई तक हो गई। एक-दूसरे को देख लेने तक की धमकी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मंदिर प्रशासक को शिकायत दी है। इस दौरान नितेश सेन, अशोक पुजारी, सुरेश पुजारी, राजेंद्र पुजारी, विनय पुजारी, रोहित पुजारी, महाकाल पुजारी, विशाल पुजारी, संदीप पुजारी, संतोष पुजारी, प्रशांत पुजारी, आनंद पुजारी, जितेंद्र नाथ, काली चरण नाथ, तपन नाथ जी, दक्ष योगी, जीवन नाथ जी, हेमंत पुजारी जी, कृष्णा पुजारी जी, कालू नाथ जी, शुभम यादव जी, अजय मेहरा जी, विशाल मेहरा जी, भीम गोठवाल जी, पीयूष पुजारी समस्त नाथ सहित संप्रदाय पुजारी परिवार बडी संख्या में उपस्थित थे।
















Users Today : 6
Total Users : 17230
Views Today : 7
Total views : 30387
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 11:23 am