Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

चाइना डोर से नाबालिग का गला कटा, उज्जैन में हालत नाजुक

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 1, 2026
in उज्जैन

उज्जैन। जयसिंहपुरा में बुधवार दोपहर एक बाइक सवार नाबालिग चाइना डोर की चपेट में आ गया। गले की नस कटने से उसे गंभीर हालत में चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल दोपहिया वाहन से राजीव रत्न कॉलोनी स्थित घर से महाकाल मंदिर के बाहर अपनी फूल-प्रसाद की दुकान पर जा रहा था।

प्रेम पुत्र तिलक कुलवाडिया उम्र 17 वर्ष निवासी राजीव रत्न कालोनी के परिवार की महाकाल मंदिर के बाहर फूल-प्रसाद की दुकान है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेम बाइक से अपने घर से दुकान जाने के लिए निकला था। जयसिंहपुरा में उसके गले में चाइना डोर फंस गई थी। प्रेम बाइक रोकता उससे पहले ही चाइना डोर ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इससे उसके गले की नस कट गई और खून बहने लगा था। राहगीरों ने उसे तत्काल उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि गले की नस के अंदर तक घाव हो गया है। इससे वह फिलहाल बोल भी नहीं पा रहा है।

शनिवार को भी व्यक्ति हुआ था घायल

तुलसीराम पुत्र रामलाल राठौर उम्र 52 वर्ष निवासी गायत्री नगर हलवाई का काम करता है। शनिवार को वह दोपहिया वाहन से इंदिरा नगर से गुजर रहा था। उसी दौरान उसके चेहरे पर चाइना डोर आ गई थी। राठौर डोर को हटाता इससे पूर्व ही उसकी नाक कट गई। गनीमत रही कि राठौर की आंखें बच गई। वहीं हाथ में भी गंभीर चोट लगी है। लोगों ने उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया था।

ये घटनाएं भी हुईं

  • 20 दिसंबर को छात्र योगेश पुत्र ईश्वर आंजना उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पिपलियाधूमा झारड़ा बाइक चलाते समय चाइन डोर से घायल हो गया था। आंजना के गले में 10 टांके लगाने पड़े थे।
  • विपुल महिवाल नामक युवक 7 दिसंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे दोपहिया वाहन से जीरो पाइंट ब्रिज से गुजर रहा था। उसी दौरान उसके गले में चाइना डोर फंस गई थी। डोर से उसका गला कट गया था। पाटीदार अस्पताल में युवक के गले में टांके लगाए गए थे।
  • इसके अलावा एक अन्य युवती का भी जीरो पाइंट ब्रिज पर गला कट गया था।

गला कटने से हो चुकी छात्रा की मौत

15 जनवरी 2022 को जीरो पाइंट पुल से दोपहिया वाहन से गुजर रही 11वीं कक्षा की छात्रा नेहा आंजना की चाइना डोर से गला कटने से मौत हो चुकी है।

पुलिस की सख्ती के बाद भी उपयोग जारी

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने चाइना डोर की बिक्री, उपयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है। जिले की पुलिस भी लगातार चाइना डोर को लेकर सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस पतंग दुकानों की जांच के अलावा घरों की छतों पर जाकर पतंग उड़ा रहे बच्चों की डोर की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस बच्चों को समझाइश भी दे रही है कि वह चाइना डोर का उपयोग ना करें, इससे लोगों की जान भी जा सकती है। मगर इसके बाद भी डोर का उपयोग नहीं रोका जा रहा है।

Previous Post

विजयवर्गीय का गैरजिम्मेदाराना जवाब, 10 मौतों के सवाल पर बोले- फोकट मत पूछो

Next Post

न्यू ईयर ईव पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, 11,582 लोगों के चालान, 868 नशे में ड्राइव करते मिले

Related News

उज्जैन

उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को मिली उज्जैन संभाग महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदार पॉलीथिन मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

September 19, 2026
उज्जैन

विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती में लिया भाग

September 18, 2026
उज्जैन

गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती

September 15, 2026
उज्जैन

गणेश चतुर्थी पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने निर्धनों को कराया भोजन

September 14, 2026
उज्जैन

उज्जैन में सूने मकानों में चोरी का खुलासा, फरार गज्जू उर्फ गजा गिरफ्तार; 2.20 लाख का सोने का हार बरामद

September 13, 2026
उज्जैन

खड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं साध्वी हर्षानंद गिरि:सद्बुद्धि हनुमान महायज्ञ करेंगी, प्रतिमा नहीं हटाने और मंदिर निर्माण की मांग

September 12, 2026
Next Post

न्यू ईयर ईव पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, 11,582 लोगों के चालान, 868 नशे में ड्राइव करते मिले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.