Monday, September 21, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक मेँ जन जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर सीएम डॉ मोहन यादव गांधीसागर वन्य अभ्यारण्य पहुंचे । देवास में ऑपरेशन प्रहार का असर, 12.5 इंच के धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा जनहित एवं छात्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब...

तुषार गांधी का बड़ा बयान: मनरेगा से बापू का नाम हटाना संघ सरकार की निंदनीय फितरत

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 12, 2026
in मध्यप्रदेश

बैतूल : सूर्यपुत्री ताप्ती नगरी मुलताई में महात्मा गांधी के वंशज और कस्तूरबा गांधी के परपोते तुषार गांधी का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने पंजाब केसरी के संवाददाता रामकिशोर पवार से विशेष चर्चा में केंद्र सरकार, मनरेगा कानून, गांधी जी की विरासत और संघ-भाजपा की विचारधारा को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। तुषार गांधी ने कहा कि सरकार ने महात्मा गांधी का नाम हटाने के उद्देश्य से मनरेगा कानून में परिवर्तन कर उसका नाम बदल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाम हटाने का विरोध नहीं है, असल चिंता यह है कि यह कानून समाज के सबसे कमजोर तबके के लिए पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लाया गया था, लेकिन अब संशोधन के नाम पर ऐसी-ऐसी शर्तें जोड़ दी गई हैं, जिनके कारण एक बड़ा वर्ग इसके लाभ से वंचित हो जाएगा। उन्होंने इसे सरकार का निंदनीय कृत्य बताया।

संघ और भाजपा की फितरत में है बापू का विरोध

तुषार गांधी ने कहा कि बापू का नाम हटाना इस सरकार की फितरत है, क्योंकि यह संघ की सरकार है। संघ ने हमेशा महात्मा गांधी के जीवनकाल में उनके खिलाफ द्वेष का प्रचार किया और उनकी हत्या के बाद भी हत्या को जायज ठहराने के लिए दुष्प्रचार करते रहे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार गांधी जी का नाम जन्म स्मृति और योजनाओं से हटाने का प्रयास करती रही है।

भाजपा के एक केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फादर ऑफ नेशन के रूप में प्रचारित करने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तुषार गांधी ने कहा कि जो लोग खुशामदी में राजनीति करते हैं, उनके लिए ऐसा कहना मजबूरी होती है। उन्हें अपनी हैसियत दिखाकर रखनी होती है, और इसी को चमचागिरी कहा जाता है।

आरएसएस को कैंसर कहे जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जिस कैंसर का इलाज नहीं होता, वही सबसे खतरनाक होता है और आज वही स्थिति बनती जा रही है। इसलिए जरूरी है कि इस बीमारी को समझा जाए और उस अभिअंग को ही काटकर हटा दिया जाए, ऐसी आवश्यकता आ गई है।

गांधी के विचार आज पहले से ज्यादा ताकतवर

गांधी जी की संपत्तियों को लेकर पूछे गए सवाल पर तुषार गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी की कोई निजी संपत्ति नहीं थी। उनकी असली संपत्ति उनका नाम और उनकी धरोहर है, जो हमें विरासत में मिली है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की संपत्ति का मोह नहीं है।

स्मारकों और योजनाओं से गांधी जी का नाम हटाने के प्रयासों के पीछे की वजह पर उन्होंने कहा कि जिंदा रहते महात्मा गांधी उन लोगों के लिए सिरदर्द थे, लेकिन आज उनके विचार और उनकी धरोहर पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं। इसी कारण उनके नाम और विचारों को इतिहास और लोगों की स्मृति से मिटाने की कोशिशें की जा रही हैं।

आश्रम परिवार एक

गांधी परिवार के राजनीतिक रूप से एक होने के सवाल पर तुषार गांधी ने कहा कि वंशज के रूप में राहुल गांधी और वरुण गांधी का आपसी रिश्ता उनका निजी मामला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आश्रम परिवार हमेशा एक है।

कस्तूरबा गांधी के लगभग वर्ष 1922 में बैतूल आने और धनोरा गांव से जुड़े सवाल पर तुषार गांधी ने कहा कि पूरे परिवार के बारे में तो वह नहीं कह सकते, लेकिन वह स्वयं जरूर धनोरा गांव आएंगे। उन्होंने कहा कि जहां कस्तूरबा गांधी के चरण पड़े थे, वहां पहुंचकर वह नमन करेंगे और श्रद्धा व्यक्त करेंगे।

Previous Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बेटे की कार समेत 4 गाड़ियां टकराईं, 1 की मौत; केंद्रीय मंत्री की चेतावनी बेअसर

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर पर घिरे कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री बोले- ये कांग्रेस का चूका हुआ तबका

Related News

बागली

डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा

September 21, 2026
उज्जैन

देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती

September 21, 2026
जबलपुर

जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक मेँ जन जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

September 20, 2026
देवास

देवास में ऑपरेशन प्रहार का असर, 12.5 इंच के धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

September 20, 2026
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा जनहित एवं छात्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

September 19, 2026
उज्जैन

उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को मिली उज्जैन संभाग महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदार पॉलीथिन मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

September 19, 2026
Next Post

ऑपरेशन सिंदूर पर घिरे कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री बोले- ये कांग्रेस का चूका हुआ तबका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)