Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

दूषित भोजन से गई छात्र की जान, जबलपुर हॉस्टल में 13 बच्चे बीमार; जिम्मेदारों पर केस

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 15, 2026
in जबलपुर, मध्यप्रदेश

जबलपुर। कुंडम के हरदुली आदिवासी छात्रावास में अमानक भोजन परोसा गया था। जिसके कारण छात्रावासी छात्रों का स्वास्थ्य खराब हुआ और एक छात्र की मौत हो गई। यह जानकारी छात्र राजाराम धुर्वे (14) की मौत के बाद की गई जांच में सामने आई है। वह कक्षा नवमीं छात्र था, छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। असामान्य परिस्थिति में मौत होने पर पुलिस ने छात्र के बिसरा की जांच कराई थी।

छानबीन में छात्रों को घटिया खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने में आरंभिक रूप से छात्रावास अधीक्षक की लापरवाही मिली है। कुंडम पुलिस ने आरोपित छात्रावास अधीक्षक गजेंद्र झारिया के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।

नमूने में मिली खराबी, फोरेंसिक जांच कराई

घटना संदिग्ध होने पर पुलिस ने छात्र राजाराम के शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बिसरे की क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला से जांच कराई। जांच में विषाक्त भोजन से छात्र की मौत की बात सामने आई। एक साथ 13 छात्रों का स्वास्थ्य खराब होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग के एक दल ने भी छात्रावास का निरीक्षण किया था। छात्रों को परोसे जाने वाले भोजन निर्माण में उपयोग की जाने वाली खाद्य सामग्रियों के नमूने जब्त किए थे। चावल, दाल, आटा एवं कुछ अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता जांच में निम्न स्तर की पायी गई थी।

13 छात्रों का अचानक बिगड़ा था स्वास्थ्य

हरदुली के आदिवासी छात्रावास में कुंडम के आसपास के गांव के कई छात्र रहकर पढ़ाई करते हैं। गत वर्ष 20 अगस्त को छात्रावास में परोसे गए भोजन को खाने के बाद कुछ छात्रों का स्वास्थ्य खराब हो गया। सूचना पर स्वजन आकर छात्रों को घर ले गए, लेकिन तबियत बिगड़ने पर 13 छात्रों को प्रारंभिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। राजाराम धुर्वे (14) की स्थिति गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व छात्र की मौत हो गई थी।

अधीक्षक लाते थे सामग्री

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रों को परोसे जाने वाले भोजन निर्माण के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री अधीक्षक गजेंद्र झारिया लाते थे। कर्मचारी यदि गुणवत्ता पर संदेह जताते तो अधीक्षक उन पर दबाव बनाते थे। उसी सामग्री से छात्रों का भोजन तैयार करवाते थे। पूछताछ में सामने आया है कि घटना से लगभग एक माह पूर्व ही गजेंद्र की छात्रावास में पदस्थापना हुई थी, लेकिन वह नियमित रुप से छात्रावास में नहीं रहते थे।

Previous Post

भोपाल में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की टक्कर, पांच श्रद्धालुओं की मौत

Next Post

9 वर्षों से चाइनीज मांझे पर आदेशों की भरमार, ज़मीनी कार्रवाई नदारद

Related News

ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
जबलपुर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की बनाई गई रूपरेखा

February 9, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
जबलपुर

“जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासिक संवाद”

February 3, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
Next Post

9 वर्षों से चाइनीज मांझे पर आदेशों की भरमार, ज़मीनी कार्रवाई नदारद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 5 7
Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 10:19 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.