Sunday, April 26, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

इंदौर में बोले राहुल गांधी- ‘कैसी स्मार्ट सिटी, जहां पीने का पानी तक नहीं’, पीड़ितों को बांटे 1-1 लाख के चेक

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 17, 2026
in इंदौर

इंदौर। भागीरथपुरा दूषित जल कांड से प्रभावित लोगों और मृतकों के स्वजन से मिलने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi in Bhagirathpura) इंदौर पहुंचे। अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने के बाद वे भागीरथपुरा में पीड़‍ितों परिजनों से मिले। यहां उन्होंने एक-एक लाख रुपये का चेक देकर आर्थिक सहायता भी दी।

राहुल गांधी ने कहा- इस लापरवाही का कोई तो जिम्मेदार होगा। आज भी यहां पर साफ पानी नहीं मिल रहा है। गंदा पानी पीने से लोगों की जान गई है। सरकार को इनकी मदद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कहा जाता था कि देश को स्मार्ट सिटी दिए जाएंगे। ये कैसी स्मार्ट सिटी हैं, इसमें पीने का पानी नहीं है। लोगों को डराया जा रहा है। इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता है, पानी पीकर लोग मर गए। ये है अर्बन मॉडल। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा सिर्फ इंदौर में नहीं है, अलग-अलग शहरों में ऐसे हालात हैं।

naidunia_image

राहुल गांधी ने कहा कि सरकारी जिम्मेदारी है साफ पानी, कम प्रदूषण। यह सब जिम्मेदारी सरकार नहीं निभा रही है। यहां पर जिन लोगों ने यह करवाया है, सरकार में कोई तो जिम्मेदार होगा। इस की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। सरकार की लापरवाही से यह हुआ है, इसलिए पीड़‍ितों ने जो इलाज करवाया है, उसमें इन्हें आर्थिक मदद मिलना चाहिए।

इसके बाद राहुल गांधी ने टंकी की तरफ इशारा कर कहा कि ये जो टंकी है ये सिंबल है, आज भी यहां पर साफ पानी नहीं है। बैंडेज लगा दिया है, जो कुछ दिनों के लिए चलेगा। जो मीडिया का ध्यान है, देश का ध्यान है, इसलिए यहां काम चल रहा है। मगर जैसे ही ध्यान हटेगा यहां से वापस वहीं हालत हो जाएगी। वहीं पानी। इसके बाद राहुल ने पीड़‍ितों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये चाहते हैं कि अच्छे से यह काम किया जाए और इन्हें साफ पानी दिया जाए। जो सरकार की जिम्मेदारी है सरकार उसे पूरा करे। इनकी मदद करने मैं यहां आया हूं।

naidunia_image

राहुल गांधी ने मीडिया के सवालों पर कहा कि यहां पर मैं विपक्ष के नेता के तौर पर यहां आया हूं। यह राजनीति नहीं है। यहां पर लोगों की मृत्यु हुई है। मैं इनका मुद्दा उठाने आया हूं, इनकी मदद करने आया हूं। इसमें कोई गलत काम नहीं है। मेरी जिम्मेदारी बनती है कि हमारे देश में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है, तो मैं उनकी मदद करने आया हूं, उनके साथ खड़ा हूं। आप इसे जो भी कहना चाहते हैं, कह दीजिए, राजनीति कहना चाहते हैं कह दीजिए। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। मैं इनके साथ यहां खड़ा हुआ हूं और इन्हें साफ पानी दिलवाऊंगा।

अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिले

सबसे पहले वे बॉम्बे अस्पताल में भर्ती लोगों से मिले। उनके साथ दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और कमल नाथ भी मौजूद रहे। भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से करीब 15 मिनट बात करने के बाद वे भागीरथपुरा बस्ती के लिए रवाना हो गए।

naidunia_image

राहुल गांधी भागीरथपुरा में सबसे पहले मृतक गीता बाई के घर में उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। इसके बाद वे जीवन माली के पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक-एक लाख रुपये के चेक भी दिए। इसके बाद वे गार्डन में करीब 25 पीड़‍ित परिवारों के परिजनों से मिलने पहुंचे। यहां भी उन्होंने लोगों को चेक दिए। इस दौरान एक बच्चे को गोद में उठाकर उसे खिलाया।

दूषित पानी पीने से जीवन जी का निधन हो गया था, राहुल गांधी उनके घर पहुंचकर उनकी भाभी कमला बाई से मिले। राहुल ने उनसे पूछा कैंसी हैं आप। इसके बाद उन्होंने जीवन जी के परिवार को एक लाख रुपये का चेक भी दिया।

naidunia_image

इंदौर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी को भागीरथपुरा मामले में प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट सौंपी।

भागीरथपुरा की संकरी गलियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। सीआरपीएफ और अन्य एजेंसियों ने सुरक्षा कारणों से अंदर जाने पर आपत्ति जताई। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जरूरत पड़ी तो राहुल गांधी पैदल (Rahul Gandhi Indore Visit) भी पीड़ितों के घरों तक जाएंगे।

naidunia_image

राहुल गांधी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, सज्जन सिंह वर्मा,कांतिलाल भूरिया, सत्य नारायण पटेल और उमंग सिंघार पहुंचे। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब इंदौर पहुंचे थे। एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में न्याय दिलाने की तख्तियां लिए रहे।

naidunia_image

आरोप : परिवारों को गायब करवा रही भाजपा

कांग्रेस की योजना सभी 24 मृतकों के स्वजन से राहुल गांधी को मिलवाने की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता दबाव बनाकर भागीरथपुरा से उन परिवारों को गायब करवा रहे जिनसे राहुल गांधी (Rahul Gandhi in Indore) मिलने आ रहे हैं। भाजपा पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं देना चाहती। छह माह के मृतक अव्यान का परिवार ताला लगाकर चला गया।

Previous Post

शहडोल में रूह कंपा देने वाला हादसा: मां की आंखों के सामने जिंदा जल गया इकलौता बेटा, कमरे से आती रही चीखें!

Next Post

इंदौर को बड़ी सौगात! कैलादहाला आरओबी का काम शुरू, 40 कॉलोनियों और 10 गांवों का सफर होगा आसान

Related News

इंदौर

🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍♂️

April 9, 2026
इंदौर

🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार!

March 31, 2026
इंदौर

इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

March 26, 2026
इंदौर

इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

March 10, 2026
इंदौर

🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦

February 25, 2026
इंदौर

🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

February 8, 2026
Next Post

इंदौर को बड़ी सौगात! कैलादहाला आरओबी का काम शुरू, 40 कॉलोनियों और 10 गांवों का सफर होगा आसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 6 5 5 0
Users Today : 4
Total Users : 16550
Views Today : 4
Total views : 29491
Who's Online : 0
Server Time : April 26, 2026 5:44 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.