धार/राजगढ़।

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, कंचन हॉस्पिटल राजगढ़ एवं धार जिला अंधत्व निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में, चोइथराम नेत्रालय के सहयोग से निःशुल्क मोतियाबिंद परीक्षण एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक एवं धार जिला चिकित्सा प्रभारी माननीय डॉ. एम. एल. जैन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। धार जिला अध्यक्ष श्री योगेन्द्र जी तिवारी ने जानकारी दी कि शिविर में कुल 110 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। परीक्षण कार्य नेत्र चिकित्सा सहायक श्रीमती ममता पाराशर द्वारा किया गया।
जांच के दौरान 26 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण हेतु बस द्वारा चोइथराम नेत्रालय, इंदौर भेजा गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक श्री प्रेम कुमार जी वैद्य, संभाग अध्यक्ष श्री महेश कुमार जी वर्मा, धार जिला विधि प्रभारी श्री प्रवीण कुमार जी शर्मा, श्रीमती सीता जी शर्मा (तहसील अध्यक्ष), श्री राजेन्द्र जी दुबे, श्री झमकलाल जी मारु (तहसील सचिव), श्री बुद्धेसिंह जी पांडर, श्री रामसिंह जी देवड़ा, श्री भारत सिंह जी खराड़ी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
नेत्र परीक्षण शिविर के पश्चात राष्ट्रीय संयोजक के निर्देशन एवं इंदौर संभाग अध्यक्ष के मार्गदर्शन में धार जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले व तहसील स्तर पर कार्यकारिणी के विस्तार, सदस्यों की सक्रियता बढ़ाने तथा नशामुक्ति अभियान, यातायात सुरक्षा एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान को प्रत्येक माह आयोजित करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।








