
मध्य प्रदेश जन परिषद अभियान केंद्र द्वारा रोटी बैंक को उसके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह रोटी बैंक भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की समर्पित बहनों द्वारा संचालित किया जाता है, जो निरंतर जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाने का मानवीय कार्य कर रही हैं।
तहसील बागली, जिला देवास में आयोजित इस कार्यक्रम में रोटी बैंक द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। आयोजन में मध्य प्रदेश जन परिषद अभियान केंद्र ने समाजहित में किए जा रहे प्रयासों को प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
इस अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, उज्जैन संभाग अध्यक्ष श्रीमती शोभा गोस्वामी 🚩 की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व की विशेष सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने रोटी बैंक से जुड़ी बहनों के सेवा-भाव को समाज के लिए मिसाल बताया।

















Users Today : 7
Total Users : 16754
Views Today : 7
Total views : 29699
Who's Online : 0
Server Time : May 15, 2026 5:04 pm