Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

हौसले को सलाम! रॉड लगे पैर और 60 की उम्र, जम्मू से 1500 KM पैदल चलकर महाकाल पहुंचे दो दोस्त

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 21, 2026
in उज्जैन
उज्जैन. भगवान शिव के दीवाने देश-दुनिया में देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में आज उज्जैन में दो-दोस्तों की जोड़ी देखने को मिली, जिनकी यात्रा और संकल्प की कहानी बेहद खास है. दरअसल शिव भक्ति में लीन जम्मू के दो साधारण व्यापारी, लेकिन असाधारण संकल्प के साथ करीब 1500 किलोमीटर की पदयात्रा कर बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे. यह कोई सामान्य यात्रा नहीं थी, बल्कि आस्था, विश्वास और तपस्या की जीवंत मिसाल थी.
करीब 40 दिनों की कठिन पदयात्रा के बाद दोनों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे. थके हुए कदम, लेकिन आंखों में अपार श्रद्धा और चेहरे पर सुकून. रात्रि विश्राम के बाद दोनों ने फिर बाबा महाकाल के दर्शन किए और फिर अपने अगले लक्ष्य, कुबेरश्वर धाम, जिला सीहोर की ओर पैदल ही आगे बढ़ पड़े.
40 दिन का सफर और अब आया मुकाम 
उज्जैन पहुंचने पर दोनों श्रद्धालुओं का समाजसेवियों, परिजनों और शिवभक्तों ने भावुक स्वागत किया. हर कोई इस तपस्वी यात्रा को देखकर अभिभूत नजर आया. इन दोनों भक्तों ने यात्रा की शुरुआत माता वैष्णो देवी के चरणों में शीश नवाकर की थी. वहीं से उन्हें वह शक्ति मिली, जिसने असंभव को संभव बना दिया. खास बात यह रही कि यह दोनों की पहली पदयात्रा थी, इसके बावजूद पूरे मार्ग में कहीं भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी.
श्रद्धालुओं ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह निकलते और शाम करीब 4–5 बजे तक चलते. कभी किसी मंदिर में, कभी गुरुद्वारे में विश्राम मिलता, तो कहीं अजनबी लोग अपने घरों में भोजन बनाकर प्रेमपूर्वक खिलाते. उनका कहना है कि इस पूरी यात्रा में कहीं भी कोई कष्ट नहीं आया, मानो स्वयं भोलेनाथ हर कदम पर साथ चल रहे हों.
दोस्त का मिला साथ फिर निकले लक्ष्य पर 
श्रद्धालु राजकुमार वर्मा (60 वर्ष) निवासी जम्मू ने बताया कि वे पेशे से एसी और मोबाइल व्यवसायी हैं. दो वर्ष पहले उनके पैर में गंभीर दुर्घटना हुई थी, जिसमें रॉड डाली गई थी, लेकिन शिव भक्ति ने उन्हें वह शक्ति दी कि दर्द भी रास्ता नहीं रोक सका. वहीं दूसरे श्रद्धालु मोहन सिंह (58 वर्ष), जो ई-रिक्शा व्यवसाय से जुड़े हैं, बताते हैं कि उन्होंने कभी इतना पैदल चलने की कल्पना तक नहीं की थी. लेकिन मित्र राजकुमार की पत्नी के प्रोत्साहन और माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद ने उन्हें इस कठिन यात्रा के लिए तैयार कर दिया.
जानिए क्या लिया संकल्प 
इस यात्रा के पीछे सिर्फ दर्शन नहीं, बल्कि एक गहरी पीड़ा और बड़ा संकल्प छिपा है. दोनों भक्तों का दावा है कि जम्मू में शिव के असंख्य भक्त होने के बावजूद, आज तक वहां शिव पुराण कथा का आयोजन नहीं हुआ. कथा सुनने के लिए लोगों को दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है. इसी पीड़ा को संकल्प में बदलते हुए इन दोनों मित्रों ने ठाना कि वे जम्मू की धरती पर शिव पुराण कथा जरूर करवाएंगे. इसी उद्देश्य से वे कुबेरश्वर धाम पहुंचकर पंडित प्रदीप मिश्रा से स्वयं निवेदन करेंगे कि वे जम्मू आकर शिव पुराण कथा करें. यह यात्रा सिर्फ पैरों से तय की गई दूरी नहीं, बल्कि आस्था, साहस और भक्ति की वह कहानी है, जो बताती है कि जब मन में श्रद्धा हो और संकल्प अडिग हो, तो भोलेनाथ स्वयं रास्ते बना देते हैं.
Previous Post

‘बॉर्डर 2’ की सफलता के लिए महाकाल की शरण में सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद

Next Post

महाकाल भक्तों को बड़ी सौगात, नई वेबसाइट लॉन्च; अब घर बैठे मिलेंगी ये सुविधाएं

Related News

उज्जैन

1 या 2 फरवरी, कब है माघ पूर्णिमा? आचार्य से जानें व्रत की सही तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

January 26, 2026
उज्जैन

रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमा सेवा का जज्बा: डॉ. नारायण व्यास को मिला पद्मश्री, काम के प्रति जुनून ने दिलाया देश का बड़ा सम्मान

January 26, 2026
उज्जैन

माघ मेला विवाद: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को 13 अखाड़ों ने नहीं दी मान्यता, हरि गिरि महाराज ने बताया इसके पीछे का बड़ा कारण

January 26, 2026
उज्जैन

30 या 31 जनवरी? माघ मास का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? उज्जैन के पंडित से जानें सही तिथि और पूजा मुहूर्त

January 26, 2026
उज्जैन

घर में बनी रहती है तंगी? माघ पूर्णिमा पर तुलसी की जड़ में चढ़ाएं यह एक चीज, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

January 26, 2026
उज्जैन

MP के पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी: अब जर्जर क्वार्टर नहीं, ‘स्मार्ट आवास’ में रहेंगे परिवार; सरकार बना रही लग्जरी फ्लैट्स

January 26, 2026
Next Post

महाकाल भक्तों को बड़ी सौगात, नई वेबसाइट लॉन्च; अब घर बैठे मिलेंगी ये सुविधाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 5 1
Users Today : 28
Total Users : 15251
Views Today : 35
Total views : 27946
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 1:18 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.