Friday, April 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

उज्जैन का तराना सुलगा: बसों में लगाई आग, सरेआम चलीं तलवारें; पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से दहशत में लोग।

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 23, 2026
in उज्जैन

उज्जैन जिले के तराना कस्बे में हालात बेकाबू हो गए हैं. गुरुवार शाम विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी सोहेल ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं. कल तो किसी तरह पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया था, लेकिन दूसरे दिन यानी आज हालात और बेकाबू हो गए. दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए. इस दौरान कई बसों को आग के हवाले कर दिया गया. घरों में पथराव और तोड़फोड़ की गई. फिलहाल पुलिस हालात को काबू में करने की कोशिश कर रही है. भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. पुलिस तराना बाजार को बंद करा दिया है. दुकानदार अपना-अपना शटर डाउन कर घर भाग गए हैं.

बता दें कि बीती 22 जनवरी की शाम विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी सोहेल ठाकुर अपनी निजी कार से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और बहस करने लगे. बहस के दौरान वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने सोहेल ठाकुर पर हमला बोल दिया. उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में पुलिस ने उन्हें उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

तराना बाजार बंद का ऐलान

इधर, अपने पदाधिकारी पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता तराना थाने पर जमा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. इस दौरान उत्तेजित लोगों ने कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की, लेकिन समय रहते पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया. हालांकि लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ. लोगों ने शुक्रवार यानी आज से तराना बंद का ऐलान कर दिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में कई थानों की पुलिस फोर्स को तराना में तैनात कर दिया गया. पुलिस चप्पे-चप्पे पर निगरानी करने लगी.

नमाज पढ़कर आए लोगों ने काटा बवाल

आज सुबह विश्व हिंदू परिषद के साथ-साथ अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फिर से तराना थाने का घेराव किया. उन्होंने आरोपियों का जुलूस निकालकर उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की. दोपहर तक पुलिस सभी को समझाती-बुझाती रही. इसी बीच बस स्टैंड के पास से जुमे की नजाम पढ़कर आ रहे 50 से 60 लोगों ने अचानक पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ शुरू कर दी. कई बसों को आग के हवाल कर दिया. घरों में पत्थर फेंके, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए. कुछ लोगों के हाथ में तलवारे भी थीं.

SP प्रदीप शर्मा स्थिति संभालने में जुटे

बवाल के बाद से तराना क्षेत्र में एसडीओपी भविष्य भास्कर, एसडीएम बृजेश सक्सेना, तराना थाना प्रभारी रामनारायण भदोरिया स्थिति को संभाल रहे थे, लेकिन आज दोपहर में जब स्थिति बेकाबू हो गई तो SP प्रदीप शर्मा तुरंत तराना पहुंचे. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. इस दौरान पुलिस हिंसा भड़का रहे लोगों को खेदड़ा. फायर ब्रिगेड की टीम ने बसों में लगी आग को बुझाया.

हनुमान चालीसा का पाठ किया

इधर, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने थाने में नारेबाजी शुरू कर दी. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. सभी थाने पर ही हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे.

5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कुछ युवकों ने पीछे से सोहेल ठाकुर पर हमला कर दिया. उन्हें सिर में गंभीर चोट आई हैं. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें उज्जैन रेफर किया गया. पुलिस ने सप्पन मिर्जा (मदारबड़ा), ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है. इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Previous Post

बिल्डर निर्मल सिंह की बढ़ी मुश्किलें: इंजीनियर की मौत मामले में पुलिस ने दी दबिश, वारंट जारी होते ही हुआ फरार!

Next Post

रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य आगाज: विनोद कुमार शुक्ल को समर्पित रहा पहला दिन, देशभर के साहित्यकारों का लगा जमावड़ा

Related News

उज्जैन

1 या 2 फरवरी, कब है माघ पूर्णिमा? आचार्य से जानें व्रत की सही तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

January 26, 2026
उज्जैन

रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमा सेवा का जज्बा: डॉ. नारायण व्यास को मिला पद्मश्री, काम के प्रति जुनून ने दिलाया देश का बड़ा सम्मान

January 26, 2026
उज्जैन

माघ मेला विवाद: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को 13 अखाड़ों ने नहीं दी मान्यता, हरि गिरि महाराज ने बताया इसके पीछे का बड़ा कारण

January 26, 2026
उज्जैन

30 या 31 जनवरी? माघ मास का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? उज्जैन के पंडित से जानें सही तिथि और पूजा मुहूर्त

January 26, 2026
उज्जैन

घर में बनी रहती है तंगी? माघ पूर्णिमा पर तुलसी की जड़ में चढ़ाएं यह एक चीज, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

January 26, 2026
उज्जैन

MP के पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी: अब जर्जर क्वार्टर नहीं, ‘स्मार्ट आवास’ में रहेंगे परिवार; सरकार बना रही लग्जरी फ्लैट्स

January 26, 2026
Next Post

रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य आगाज: विनोद कुमार शुक्ल को समर्पित रहा पहला दिन, देशभर के साहित्यकारों का लगा जमावड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 6 5 3 7
Users Today : 3
Total Users : 16537
Views Today : 3
Total views : 29478
Who's Online : 0
Server Time : April 24, 2026 2:53 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.