Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

एम्स भोपाल की नई पहल: ‘केप’ सेंटर से कैंसर रोगियों को मिलेगा मनोवैज्ञानिक सहारा, डर और डिप्रेशन से लड़ने में मिलेगी मदद

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 26, 2026
in भोपाल

भोपाल। कैंसर का नाम सुनते ही अक्सर मरीज और उनके स्वजन गहरे मानसिक तनाव और डर में डूब जाते हैं। इलाज से ज्यादा बीमारी को लेकर फैली भ्रांतियां उन्हें तोड़ देती हैं। इस डर को खत्म करने और मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एम्स भोपाल ने एक शुरुआत की है।

संस्थान में कैंसर अवेयरनेस एंड पेशेंट एम्पावरमेंट (केप) सुविधा केंद्र खोला गया है। यह केंद्र अस्पताल के तकनीकी इलाज और मरीज की सामान्य समझ के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेगा।

भ्रांतियों को दूर कर बढ़ाएंगे हौसला

अक्सर जानकारी के अभाव में मरीज सही समय पर जांच नहीं कराते या इलाज बीच में ही छोड़ देते हैं। ‘केप’ केंद्र का मुख्य उद्देश्य कैंसर से जुड़ी गलतफहमियों को दूर करना है। यहां मरीजों को डराने के बजाय उन्हें बीमारी के स्वरूप, उपचार के विकल्पों और दवाइयों के दुष्प्रभावों के बारे में सरल और आम बोलचाल की भाषा में समझाया जाएगा। यह केंद्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के उस संकल्प को पूरा करता है, जिसमें मरीज की जरूरतों को सर्वोपरि रखा गया है।

विशेषज्ञों की टीम ने तैयार किया खाका

इस केंद्र को सिमुलेशन, ई-लर्निंग एवं टेलीमेडिसिन समिति के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है। इसमें वरिष्ठ संचार विशेषज्ञ बीरेंद्र दास के परामर्श के साथ डीन प्रो. रजनीश जोशी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सैकत दास और डॉ. गुंजन चौकसे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केंद्र में केवल सूचनाएं नहीं दी जाएंगी, बल्कि दृश्य-श्रव्य (वीडियो) माध्यमों से दो-तरफा बातचीत की जाएगी ताकि परिजनों के मन में उठने वाले हर सवाल का जवाब मिल सके।

समय पर इलाज से बचेगी जान

भारत में कैंसर के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए समय पर पहचान सबसे जरूरी है। ‘केप’ सुविधा केंद्र लोगों को जागरूक करेगा कि वे बिना डरे समय पर जांच करवाएं। जानकारी के अभाव में होने वाली देरी को कम करके यह केंद्र न केवल मरीजों की जान बचाएगा, बल्कि इलाज के बाद भी उनकी जीवनशैली को बेहतर बनाने में मार्गदर्शन देगा। यह पहल कैंसर के उपचार को केवल एक डॉक्टरी प्रक्रिया से ऊपर उठाकर भरोसे और संवाद की दिशा में एक बड़ा कदम है।

‘केप’ केंद्र की खासियतें

  • सरल भाषा : डॉक्टरों की शब्दावली के बजाय स्थानीय भाषा में संवाद।
  • दृश्य-श्रव्य माध्यम : वीडियो के जरिए इलाज की प्रक्रिया और जीवनशैली में बदलाव की समझ।
  • मानसिक संबल : बीमारी के नाम से होने वाले तनाव और सामाजिक डर को कम करना।
  • भरोसे का रिश्ता : मरीज और डाक्टर के बीच बेहतर तालमेल और उपचार के सटीक निर्णय।
  • जीवनशैली में बदलाव के सुझाव तंबाकू और शराब से दूरी : कैंसर के 40 प्रतिशत मामलों की मुख्य वजह यही है।
  • हेल्दी डाइट : ताजे फल और हरी सब्जियों का अधिक सेवन करें।
  • नियमित व्यायाम : दिन में 30 मिनट पैदल चलें या योग करें।
  • नियमित जांच : 40 वर्ष की आयु के बाद साल में एक बार फुल बाडी चेकअप जरूर कराएं।

यह केंद्र मरीजों को सशक्त बनाएगा

कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल दवाओं से नहीं, बल्कि सही जानकारी और इच्छाशक्ति से भी जीती जाती है। यह केंद्र मरीजों को सशक्त बनाएगा, ताकि वे अपनी बीमारी को समझ सकें और बिना किसी डर के इलाज करा सकें।

Previous Post

डिग्री इंजीनियर की और काम चोरी का! ट्रेनों के AC कोच में हाथ साफ करने वाला ‘हाईटेक चोर’ गिरफ्तार, जानें पूरी कहानी

Next Post

भोपाल की तंग गलियों में अतिक्रमण बना ‘काल’: एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड का निकलना मुश्किल, अब पुलिस लेगी कड़ा एक्शन

Related News

भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले: संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

February 3, 2026
भोपाल

MP के किसानों की बल्ले-बल्ले: गणतंत्र दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, खेती के लिए किया करोड़ों का प्रबंध

January 26, 2026
भोपाल

मध्यप्रदेश के लिए गर्व का पल: प्रदेश की 4 हस्तियों को मिला पद्म श्री सम्मान, हेमंत खंडेलवाल ने दी बधाई

January 26, 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में फहराया तिरंगा, महाकाल की नगरी से प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

January 26, 2026
भोपाल

MP Property अब सात समंदर पार से भी हो सकेगी रजिस्ट्री, सरकार ने ‘साइबर पंजीयन’ को लेकर जारी की नोटिफिकेशन

January 26, 2026
भोपाल

कश्मीर की बर्फबारी से कांपे ये 15 शहर, मौसम विभाग ने जारी किया ‘कोल्ड-डे’ और भारी बारिश का अलर्ट

January 26, 2026
Next Post

भोपाल की तंग गलियों में अतिक्रमण बना 'काल': एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड का निकलना मुश्किल, अब पुलिस लेगी कड़ा एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.