-
नमस्कार, आप देख रहे हैं एमपी की आवाज़ न्यूज़।
एक महिला… दो बच्चे… और अचानक तीनों लापता।
हाटपिपल्या देवास
परिजनों की चिंता के बीच पुलिस ने तलाश शुरू की। लेकिन यह तलाश हाटपीपल्या तक सीमित नहीं रही… पुलिस पहुंच गई करीब 2000 किलोमीटर दूर। जांच में सामने आया कि सिंगरौली जिले के जुगनी चंदवर निवासी 30 वर्षीय इस्ताक पिता रहीमन बक्स पर महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और जमीन बिक्री से मिली रकम लेकर फरार होने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाटपीपल्या पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस लगातार सुराग जुटाती रही… और आखिरकार टीम ने करीब 2000 किलोमीटर दूर से आरोपी इस्ताक को पकड़ लिया।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 17 लाख 40 हजार रुपये नगद बरामद किए और विधिवत जब्त किए। लेकिन इस कार्रवाई की सबसे बड़ी राहत यह रही कि महिला और उसके दोनों बच्चों को भी पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर लिया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री दीपक सिंह यादव के नेतृत्व में निरीक्षक कविता माले, उप निरीक्षक भुवान सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अनिल मनी, प्रधान आरक्षक राहुल राणा, आरक्षक अमित नाहर, सैनिक अर्जुन सिंह और सैनिक जलन सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एच.एन. बाथम के निर्देशन और एसडीओपी संजय सिंह बेस के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से पकड़कर ₹17.40 लाख की रकम बरामद की और महिला व दोनों बच्चों को सकुशल वापस दस्तयाब किया।
एक तलाश… जो 2000 किलोमीटर दूर जाकर पूरी हुई।
MP Ki Awaaz News
📲 न्यूज़ को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और MP Ki Awaaz News को फॉलो करें।






